विज्ञापन

दिल्ली 45, बांदा 48 डिग्री, आज से नौतपा का टॉर्चर शुरू, आग उगलेगी धरती, लू का अलर्ट देखें

Today Weather: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर और मध्य भारत इन दिनों लू और भीषण गर्मी से जल रहा है. 25 से 2 मई तक पूरे 9 दिन धरती और भी तपेगी क्यों कि आज से नौतपा शुरू हो चुके हैं. इस दौरान जानें किन 18 राज्यों में राहत की बारिश देखने को मिलेगी.

दिल्ली 45, बांदा 48 डिग्री, आज से नौतपा का टॉर्चर शुरू, आग उगलेगी धरती, लू का अलर्ट देखें
25 मई का मौसम अपडेट देखें.
  • दिल्लीऔर उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है, भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है
  • 25 मई से नौ दिनों तक नौतपा शुरू हो गए हैं, जिसमें सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है और गर्मी बढ़ती है
  • मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में तेज आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक हर जगह भीषण गर्मी की मार है. तेज धूप और लू से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. कई हिस्सों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. आज से नौतपा भी शुरू हो गए हैं. इस दौरान धरती आग उगलेगी. 25 मई से 2 जून तक पूरे 9 दिनों तक धरती खूब तपेगी. इस दौरान हीटवेव के बीच मानसून को लेकर अपडेट सामने आया है.  मौसम विभाग ने देश के 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 70 की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं. वहीं कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं.

आज से नौतपा शुरू, क्या होता है?

नौतपा' का अर्थ है नौ दिनों की भारी तपिश. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ज्येष्ठ मास में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं. 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में जाएंगे, जिसके कारण सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है. सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधे और तेजी से पड़ती हैं, जिससे गर्मी बेहद बढ़ जाती है. इन नौ दिनों में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहता है और लू का प्रकोप देखने को मिलता है. हालांकि, नौतपा सिर्फ गर्मी से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह मानसून और कृषि के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है. मान्यता है कि जितनी भीषण गर्मी और सूखा नौतपा के दौरान पड़ेगा, मानसून उतना ही अच्छा और लंबा होने की संभावना बढ़ जाती है. नौतपा के गर्म और शुष्क दिन समुद्र के पानी को गर्म करते हैं, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज होती है और खरीफ फसलों को अच्छी बारिश मिलती है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कहां होगी बारिश?

देश के दक्षिणी राज्य केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप के साथ ही नॉर्थ ईस्ट और उससे सटे कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिन तक कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने यूपी, हिमाचल, सिक्किम समेत देश के 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

दिल्ली-NCR इन दिनों भीषण गर्मी से तप रहा है. मौसम विभाग ने 25 से 27 मई तक दिल्ली में भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. हालांकि 25 मई को कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. लेकिन गर्मी से राहत फिलहाल नहीं मिलेगी. दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से पहले सावधान रहें. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश इन दिनों लू और गर्मी से तप रहा है. मौसम विभाग ने 25 से 28 मई तक लू के साथ आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर में तेज गर्मी और धूलभरी हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी यूपी में 25 से 29 मई के बीचबल्की बारिश भी होने की संभावना है. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

कैसा रेहगा बिहार का मौसम?

बिहार में 25 से 28 मई तक पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया समेत कई जगहों पर आंधी-बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. बारिश से राज्य के लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. 

कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम?

राजस्थान भी इन दिनों भीषण लू की चपेट में है. मौसम विभाग ने 25 से 30 मई तक राज्य के कई इलाकों में लू और भीषण गर्मी का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. जयपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, उदयपुर में पारा 45 डिग्री के पास पहुंच तुका है.  25 से 30 मई के बीच कई इलाकों में लू के साथ ही धूलभरी आंधी चल सकती है. 

ये भी पढ़ें-Monsoon Update: मानसून पर IMD ने दे दी गुड न्यूज! आंधी-बारिश का भी अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Today Weather, Today Weather Update, Delhi NCR Weather, Delhi Ki Garmi, Today Delhi Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com