विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2021

Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में एक लीटर तेल का क्या है दाम

Petrol Diesel Prices Today: आज यानी शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर कोई बदलाव नहीं किया गया है. बावजूद इसके देश में ईंधन के दाम रिकॉर्ड लेवल पर बने हुए हैं.

Petrol, Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट जारी, जानें आपके शहर में एक लीटर तेल का क्या है दाम
Petrol Diesel Prices: लगातार 21वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा नहीं (फाइल फोटो)
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में शांति से आम आदमी को राहत
  • लगातार 21वें दिन नहीं बढ़े तेल के दाम
  • कई राज्यों में 100 के पार बिक रहा पेट्रोल
नई दिल्ली:

Petrol Diesel Prices Today: पेट्रोल और डीजल के दाम पिछले कुछ दिन से स्थिर बने हुए हैं. शानिवार यानी 7 अगस्त को लगातार 21वें दिन सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम में इजाफा नहीं किया. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की उम्मीद कर रहे ग्राहकों को बस इतनी राहत है कि बीते दिनों में कीमतें बढ़ाई नहीं गई हैं. हालांकि, इसके बाद देश में पेट्रोल-डीजल सर्वकालिक उच्च स्तर यानी रिकॉर्ड लेवल पर बना हुआ है. कीमतों में बदलाव नहीं होने की सूरत में आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार है. 

चार प्रमुख मेट्रो शहरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगा है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 107.83 रुपये जबकि डीजल 97.45 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव क्रमश: 102.08 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं. चेन्नई की बात करें तो पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर और डीजल 94.39 रुपये लीटर पर बरकरार है. 

अन्य शहरों में तेल का भाव
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.26 प्रति लीटर

भोपाल: पेट्रोल – ₹110.20 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.67 प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल- 98.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.26 रुपये प्रति लीटर

पटना: पेट्रोल – ₹104.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.57 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.93 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.50 प्रति

आसमान छूते ईंधन के दाम
देश के लगभग 19 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपये से ऊपर बिक रहा है. कुछ जिलों में तो ये 110 रुपये प्रति लीटर तक भी पहुंच गया है. डीजल अधिकांश जगहों पर 90 से 100 रुपये लीटर के दायरे में है जबकि कुछ जगहों पर 100 रुपये से ऊपर है. 4 मई से 17 जुलाई के बीच करीब-करीब हर दूसरे-तीसरे दिन बढ़ोतरी से पेट्रोल 11 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है. वहीं डीजल भी 10 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है.

ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट 
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर मैसेज भेजना होगा. डीलर का कोड आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Prices Today, Petrol Diesel Rates Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com