विज्ञापन

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी से मिलेंगे; ऊर्जा सुरक्षा पर बातचीत संभव

इस पूरे दौरे का सबसे मुख्य और अंतिम पड़ाव 26 मई को होने वाली क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होगी. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी शामिल रहेंगे.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत पहुंचे, पीएम मोदी से मिलेंगे; ऊर्जा सुरक्षा पर बातचीत संभव

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत दौरे पर पहुंचे गए हैं. उनका विमान कोलकाता में लैंड हो चुका है. इस दौरे के दौरान रूबियो के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे और व्यापार- सुरक्षा पर बैठक करेंगे.

रुबियो की चार दिवसीय यात्रा में भारत-अमेरिका संबंधों का गहरा असर रहने वाला है. रुबियो ऐसे समय में पहुंचे हैं जब क्वाड, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समन्वय को मजबूत करने के मकसद से वार्ता के लिए इकट्ठा हो रहे हैं.

रुबियो का कोलकाता पहुंचना इसलिए भी बड़ा ऐतिहासिक मोड़ है क्योंकि पिछले 14 सालों में यह पहली बार है जब अमेरिका के किसी विदेश मंत्री ने इस शहर का रुख किया है. 

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस बात की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा, "विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता पहुंच चुके हैं. यह उनकी पहली भारत यात्रा है. आज ही हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. आने वाले कुछ दिनों में व्यापार, तकनीक, रक्षा, क्वाड (QUAD) और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और उन्हें आगे बढ़ाने पर बात होगी." बता दें कि मार्को रुबियो से पहले मई 2012 में हिलेरी क्लिंटन कोलकाता आने वाली आखिरी अमेरिकी विदेश मंत्री थीं.

कोलकाता में मदर हाउस जा सकते हैं रुबियो, द्विपक्षीय संबंधों पर होगी बात

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो मध्य कोलकाता में स्थित सेंट टेरेसा की संस्था 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' के मुख्यालय यानी 'मदर हाउस' का दौरा करेंगे. मार्को रुबियो का यह पूरा भारत दौरा 23 मई से शुरू होकर 26 मई तक चलेगा. इस दौरान वह कोलकाता के अलावा देश के तीन और प्रमुख शहरों आगरा, जयपुर और नई दिल्ली का रुख करेंगे.

कूटनीतिक हलकों में उनके इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस यात्रा के दौरान भारत के साथ ऊर्जा (एनर्जी) क्षेत्र में बड़ी बातचीत होनी तय है. इसके साथ ही वह क्वाड (Quad) देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: तुलसी गबार्ड के इस्तीफे पर अमेरिका में दुआओं का दौर, पर इस बीच दुश्मन देश ईरान का रिएक्शन क्यों चौंकाने वाला है

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com