Cockroach Facts: सोशल मीडिया पर कॉकरोच की जमकर चर्चा हो रही है. लोग अपनी पोस्ट में जमकर कॉकरोच शब्द का यूज कर रहे हैं. कॉकरोच को लेकर काफी बातें लिखी जा रही हैं. लोग खुद को कॉकरोच बता रहे हैं. कॉकरोच शब्द के वायरल होने के बीच जानें कॉकरोच के बारे में ऐसे रोचक तथ्य, जो शायद ही आप जानते होंगे.
सांस रोक सकता है कॉकरोच
कॉकरोच सांस रोक सकता है. वो भी 5 या 10 मिनट के लिए नहीं, बल्कि पूरे 40 मिनट के लिए. दरअसल, कॉकरोच अपने मुंह से नहीं बल्कि शरीर में मौजूद छोटे छिद्रों से सांस लेते हैं. अगर कॉकरोच पानी में भी रहे तो भी बच सकता है.
बिना सिर के जिंदा रह सकता है कॉकरोच
इंसानों की तरह कॉकरोच का शरीर सिर्फ दिमाग पर निर्भर नहीं करता. उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से खुद भी काम कर सकते हैं. इसलिए सिर कटने के बाद भी इनकी सांस चलती रहती है.
Do You Know: क्यों डरने पर कांपने लगते हैं लोग?
सिर कटने के बाद कॉकरोच खाना और पानी नहीं पी पाता. इसी वजह से कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो जाती है.
रेडिएशन सह सकते हैं कॉकरोच
सुनकर शायद यकीन ना हो लेकिन ये सच है. कॉकरोच रेडिएशन सह सकते हैं. कई दिनों तक बिना भोजन रह सकते हैं. तेजी से इधर-उधर भाग सकते हैं. कॉकरोच बिना रुके 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं.
आम के शौकीन हैं! तो आम से जुड़े कितने सवालों के जवाब दे पाएंगे, ट्राई करें
अंधेरे में एक्टिव हो जाते हैं
कॉकरोच रोशनी की बजाय अंधेरे में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं. अमूमन दिन के समय ये नाली की पाइप, घर की दरारों के बीच या नमी वाले कोनों में छिपे रहते हैं. जैसे ही अंधेरा होता है ये एक्टिव हो जाते हैं और बाहर निकलते हैं.
जामुन को इंग्लिश में क्या कहते हैं, जवाब जानकर हिल जाएगा दिमाग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं