विज्ञापन

पाकिस्तान में भी 'कॉकरोच' का क्रेज, हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर बना रहा पार्टी

'Cockroach Janta Party' craze in Pakistan: भारत में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के सोशल मीडिया पर क्रेज मचाने के बाद अब पाकिस्तान में 'कॉकरोच आवामी पार्टी' जैसे हैंडल बनाए जा रहे हैं.

पाकिस्तान में भी 'कॉकरोच' का क्रेज, हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर बना रहा पार्टी
'Cockroach Janta Party' craze in Pakistan: पाकिस्तान में भी कॉकरोच जनता पार्टी का क्रेज

'Cockroach Janta Party' craze in Pakistan: भारत में कॉकरोच जनता पार्टी ने एक ट्रेंड का रूप ले लिया है और सोशल मीडिया पर आग सी लगा दी है. चीफ जस्टिस के एक बयान पर नाराजगी से शुरू होकर इसने इंस्टाग्राम पर लगभग 20 मिलियन फॉलोवर वाले एक सोशल मीडिया आंदोलन का रूप ले लिया है. खास बात है कि अब इस कॉकरोच का क्रेज पाकिस्तान में भी फैल गया है, वहां हर दूसरा कंटेंट क्रिएटर कॉकरोच अवामी पार्टी से जुड़े यूजर नेम्स से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाने लगा है.

पाकिस्तान में क्या हो रहा?

 पाकिस्तान में भी “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसे सोशल मीडिया पेज सामने आने लगे. सबसे शुरुआती पेजों में से एक इंस्टाग्राम पेज “कॉकरोच आवामी पार्टी” था. खास बात है कि इस पेज ने खुलकर माना कि उसे भारत के कॉकरोच जनता पार्टी से ही प्रेरणा मिली है. पेज के बायो में लिखा है कि हां हमने कॉपी किया है, लेकिन किसे फर्क पड़ता है. मकसद वही है.

खबर लिखे जाने तक इस अकाउंट के 1,650 से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके थे. खास बात है कि इसका लोगो भारत वाले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज जैसा ही दिखता है, लेकिन इसमें हरे और सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके पहले रील में सवाल किया जाता है कि आप इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI या पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) यानी PML-N किससे जुड़े हैं, बाद में खुद जवाब दिया जाता है कि नहीं हम कॉकरोच अवामी पार्टी से हैं. 

ऐसा नहीं है कि यह अकेला अकाउंट है जो कॉकरोच आवामी पार्टी होने का दावा करता है. इंस्टाग्राम के सर्च बॉक्स में 'कॉकरोच आवामी पार्टी' टाइप करने पर कई सारे पेज सामने आ रहे हैं. यहां ध्यान रखना जरूरी है कि अभी सभी के फॉलोअर्स बहुत कम हैं और साफ दिखता है कि यह पूरी तरह से सोशल मीडिया ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए बनाए गए हैं.

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी को कैसे मिले अचानक करोड़ों फॉलोअर? The Hook में खुला राज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janta Party, Cockroach Janta Party Pakistan, CJP, Cockroach Janta Party Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com