विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए आज के दाम

दिल्ली में आज पेट्रोल (Petrol Price) पर 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel Price) पर 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी, जानिए आज के दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज मामूली बढ़ोतरी हुई है. (फाइल फोटो)
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा
  • पेट्रोल पर पांच पैसे की बढ़ोतरी
  • डीजल पर 13 पैसे का इजाफा
नई दिल्ली:

देश में पेट्रोल (Petrol Price) और डीजल (Diesel Price) के दाम आसमान छू रहे हैं. लगातार 21 दिन बढ़ोतरी के बाद बीते रविवार तेल की कीमतें नहीं बढ़ी थीं. आज (सोमवार) एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली बढ़ोतरी हुई है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आज दिल्ली में पेट्रोल पर 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. जिसके बाद राष्ट्रीय राजधानी में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 80.43 रुपये और डीजल के लिए 80.53 पैसे चुकाने होंगे.

बीते शुक्रवार को पेट्रोल पर 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 17 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. शनिवार को पेट्रोल पर 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल पर 21 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ था. रविवार को तेल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे.

बता दें कि 7 जून से पेट्रोलियम कंपनियों ने शनिवार (27 जून) तक लगातार 21 दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (पेट्रोल के दाम में बीते बुधवार बढ़ोतरी नहीं की गई थी) बढ़ोतरी की थी. इससे पहले 82 दिनों तक इनकी कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया था. यह पहली बार है कि दिल्ली में डीजल पेट्रोल से भी महंगा बिक रहा है.

गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में अपनी पार्टी के नेताओं संग साइकिल मार्च निकाला था. जिसके बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा था कि जो पार्टी राजनीति को विकास और सेवा के रास्ते से उतारकर इसे अकूत कमाई करने का जरिया बना चुकी है और जिसके युवराज महंगी बाइक और लग्जरी कारों का शौक रखते हों, जो अपने बंगले के बाथरूम में भी एसी लगवाते हों, वह पेट्रोल-डीजल के मूल्य निर्धारण का गणित समझे बिना साइकिल के साथ फोटो खिंचाने के अलावा और क्या कर सकते हैं. जिनकी गाड़ियों में एसी बंद नहीं होते, वह पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर राजनीति कर रहे हैं. सुशील मोदी ने सरकार का बचाव यह कहकर किया था कि लॉकडाउन के 82 दिन तक तो पेट्रोलियम कंपनियों ने दाम नहीं बढ़ाए.

VIDEO: RJD नेता तेजस्वी यादव ने निकाली साइकिल यात्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Diesel Price, Petrol Diesel Price In Delhi, Today Petrol Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com