विज्ञापन

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी चिंता, 26 नवंबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव?

Petrol Diesel Prices Today, November 26: दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद गुरुवार (26 नवंबर) को देश के बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही हैं.

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल में उछाल से बढ़ी चिंता, 26 नवंबर को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के भाव?
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट हुए जारी
नई दिल्ली:

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद 26 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है. ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक भारत में पेट्रोल का औसत रेट 108 और डीजल का 98.10 रुपये लीटर है. 

गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपये, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपये में उपलब्ध है. कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपये जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर में उपलब्ध है. चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपये और डीजल की कीमत 99.66 रुपये प्रति लीटर है. 

कच्चे तेल में क्यों आई तेजी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ब्रेंट क्रूड का भाव 3.5% बढ़कर 94.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमत 2% बढ़कर 83.68 डॉलर प्रति बैरल हो गई. कच्चे तेल की कीमतों में इस तेजी की एक बड़ी वजह सऊदी अरब की रास तनूरा रिफाइनरी पर हमले का दावा है. इससे दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. हालांकि, बाजार में कच्चे तेल की संभावित अधिक सप्लाई को लेकर चिंता भी बनी हुई है. 

कच्चे तेल के महंगे होने से भारत पर क्या असर पड़ता है?

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल दूसरे देशों से खरीदता है. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से भारत का आयात बिल बढ़ सकता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था और महंगाई पर दबाव पड़ने की आशंका रहती है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने का असर पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव पर तुरंत दिखे, यह जरूरी नहीं है. घरेलू कीमतें तय करते समय रुपये और डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और दूसरी लागतों को भी ध्यान में रखा जाता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price, Crude Oil, Petrol Price Today, Diesel Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com