विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2020

राहुल गांधी की मांग, चीनी घुसपैठ की शिनाख्त के लिए स्वतंत्र फैक्ट-फाइंडिंग मिशन की अनुमति दी जाए

भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब आठ सप्ताह से कई जगहों पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है.

राहुल गांधी की मांग, चीनी घुसपैठ की शिनाख्त के लिए स्वतंत्र फैक्ट-फाइंडिंग मिशन की अनुमति दी जाए
राहुल गांधी ने कई पूर्व सैन्य अधिकारियों के साझा बयान पर आधारित एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को कहा कि सरकार को चीनी घुसपैठ एवं अतिक्रमण की शिनाख्त के लिए एक स्वतंत्र तथ्यान्वेषी मिशन की अनुमति देनी चाहिए. उन्होंने कई पूर्व सैन्य अधिकारियों के साझा बयान पर आधारित एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत सरकार को पूर्व सैन्य अधिकारियों की बात सुननी चाहिए. यह सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में देश को सूचित किया जाए कि कोई और क्षेत्र चीन के कब्जे में नहीं है.'' कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘चीन की घुसपैठ और अतिक्रमण की शिनाख्त करने के लिए एक स्वतंत्र तथ्यान्वेषी मिशन की अनुमति दी जाए.''

गौरतलब है कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब आठ सप्ताह से कई जगहों पर गतिरोध की स्थिति बनी हुई है. पिछले महीने गलवान घाटी में हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद तनाव और बढ़ गया.

चीनी सेना ने पिछले पांच दिन में भारतीय सेना के साथ सहमतियों के अनुरूप, गतिरोध वाले तीन बिंदुओं से सैनिकों की वापसी कराई है. क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए दोनों पक्षों ने पिछले कुछ सप्ताह में कई दौर की कूटनीतिक और सैन्य वार्ताएं की हैं.

LAC पर कुछ इलाकों में पीछे हटी सेनाएं


 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, India China, Ladakh, India China Standoff
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com