बीजेपी (BJP) अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने शनिवार को निर्वाचन आयोग द्वारा पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों (Assembly Election) की घोषणा का स्वागत किया. उन्होंने भरोसा जताया कि इन चुनावों में एक बार फिर उनकी पार्टी को ‘‘प्रचंड बहुमत'' के साथ जनता का आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘विधानसभा चुनावों में बीजेपी को पुनः जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी और सेवा एवं विकास के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.''
निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रमों की घोषणा कर दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिये 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक सात चरणों में मतदान होगा, वहीं उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. मणिपुर में दो चरणों में 27 फरवरी और तीन मार्च को मतदान होगा और इन सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हमने जनविश्वास यात्रा निकाली, अखिलेश झांसा यात्रा निकाल रहे हैं : जेपी नड्डा
जे पी नड्डा ने चुनाव की तारीखों के ऐलान का स्वागत करते हुए बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा बताए गए कोविड और अन्य सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी ताक़त से लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें. जिन पांच राज्यों में आज चुनाव के कार्यक्रमों की घोषण की गई, उनमें पंजाब को छोड़कर शेष सभी राज्यों में बीजेपी की सत्ता है. पंजाब में कांग्रेस का शासन है. बीजेपी का इस संवेदनशील राज्य में लंबे समय तक अकाली दल के साथ गठबंधन रहा लेकिन पिछले साल तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के मुद्दों पर यह गठबंधन टूट गया था.
योगी आदित्यनाथ ने किया प्रचंड बहुमत का दावा तो अखिलेश बोले, बीजेपी को जनता करेगी साफ
बीजेपी ने पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले अकाली दल के एक धड़े से गठबंधन किया है. बीजेपी महासचिव तुरुण चुग ने कहा कि पार्टी आगामी चुनावों में अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और पांचों राज्यों में भारी बहुमत से सरकार बनाएगी.
बीजेपी जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने में सफल होगी : योगी आदित्यनाथ
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं