भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मंगलवार को अपनी पार्टी की जन विश्वास यात्रा की सराहना करते हुए दावा किया कि कोई राजनीतिक दल जनविश्वास यात्रा नहीं निकाल सकता क्योंकि उसने जो कुछ कहा था, उसके ठीक विपरीत कार्य किया और उसका इतिहास विश्वास करने लायक नहीं है. नड्डा ने यहां भाजपा की जन विश्वास यात्रा के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "हमने जन विश्वास यात्रा निकाली है लेकिन अखिलेश यादव झांसा यात्रा निकाल रहे हैं.''
इत्र कारोबारी के बहाने पीएम मोदी और अखिलेश यादव के बीच चले सियासी तीर
नड्डा ने सवाल किया, ‘‘बताइए, समाजवादी पार्टी कौन सी यात्रा निकालेगी, विश्वास यात्रा निकालेगी या दंगों को याद दिलाने वाली यात्रा निकालेगी. विश्वास यात्रा निकालेगी या बाहुबलियों की बारात लेकर चलने वाली यात्रा निकालेगी. अखिलेश जी जवाब दीजिए, जब आप मुख्यमंत्री थे तब आपने 15 आतंकवादियों को छोड़ने के लिए निवेदन किया था लेकिन वे छूट नहीं पाए क्योंकि अदालत ने उन्हें रिहा नहीं किया. अदालत ने इनमें से चार आतंकवादियों को फांसी की सजा और 11 आतंकवादियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे आपको (अखिलेश यादव) याद हैं, 62 लोगों की जान गई थी और आपको कुछ महसूस नहीं हुआ था. इनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी थी. उन्होंने कारसेवकों पर गोलियां चलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए कहा, ''आजकल मुझे बड़ी खुशी होती है कि जो लोग कार सेवकों पर गोली चलवा रहे थे, वे आजकल मंदिर-मंदिर जाकर घंटी बजा रहे हैं.''
पीयूष जैन से सपा का कोई संबंध नहीं, भाजपा ने गलती से अपने ही व्यवसायी पर मारा छापा : अखिलेश
भाजपा अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, '' जिन लोगों को आचमन करना नहीं आता था, आज कल वे मंदिर में जाकर घंटी बजा रहे हैं, मंदिर जाकर माथा टेक रहे हैं.''
नड्डा ने भाजपा के शासन के दौरान किये गये विकास कार्यों को भी गिनाया और सपा अध्यक्ष पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘हम लोग गन्ना की बात करते हैं तो अखिलेश यादव को जिन्ना (मोहम्मद अली जिन्ना) याद आते हैं. ''
भाजपा मुख्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक नड्डा ने अपने संबोधन में कहा , ‘‘ 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत तय है. यह विजय हमारी नहीं बल्कि उप्र की जनता की जीत होगी, उनके सपनों की जीत होगी, विकास की जीत होगी, यह किसानों, महिलाओं, युवाओं और उत्तर प्रदेश के आत्मसम्मान की जीत होगी.''
उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा की विजय और जातिवाद, गुंडागर्दी तथा तुष्टिकरण की राजनीति की हार होगी. उन्होंने कानपुर में इत्र कारोबारी के घर पड़े छापे का जिक्र करते हुए कहा कि 250 करोड़ रुपये से अधिक नकदी कहीं और मिली, लेकिन तबीयत किसी और की खराब हो गई.
"अखिलेश जो भी फैसला लेंगे वो हमें मंजूर होगा": सीटों के बंटवारे को लेकर बोले शिवपाल यादव
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं