केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से देश की आम जनता को ध्यान में रखकर कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र इसी में से एक है, जिससे काशी के लोग भी लाभान्वित हो रहे हैं. प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर ग्राहकों को कम दाम में अच्छी गुणवत्ता वाली दवाइयां प्राप्त होती हैं. इससे उनकी आर्थिक बचत होती है. वाराणसी के जन औषधि केंद्र के संचालक प्रदीप कुमार ने बताया कि वाराणसी में भेलूपुर थाने के बगल में जन औषधि केंद्र है. केंद्र पर करीब सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं. पिछले 7-8 सालों से दुकान का संचालन कर रहा हूं.
प्रदीप कुमार के मुताबिक कि यहां से बहुत लोग दवाइयां खरीदते हैं. यहां से खरीदारी करने पर लोगों को काफी बचत भी होती है, जो उनकी जेब पर ज्यादा असर नहीं डालती है. बाजारों में लोगों को जिन दवाइयों में 10 से 12 हजार रुपए खर्च करने पड़ते थे, वो यहां पर 1,000 से 1,200 में मिल जाती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केंद्र से दवा लेने वाले सुनील उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र से हमेशा दवा लेते हैं. पहले हम जो अंग्रेजी दवा खाते थे, वो काफी महंगी होती थी. जन औषधि केंद्र में वही दवा 80 से 90 प्रतिशत डिस्काउंट में मिल जाती है. एक अन्य ग्राहक गोपाल मौर्य ने जन औषधि केंद्र की तारीफ करते हुए कहा कि बाहर जिन दवाइयों को खरीदने में हमें 100 रुपए खर्च करने पड़ते थे, वही केंद्र से हमें 20 से 30 रुपये में मिल जाती है. यह केंद्र लोगों के लिए बहुत लाभदायक है.
औषधि केंद्र पर दवा लेने आए अभिषेक पांडेय ने बताया कि जो दवा बाहर अधिक मूल्यों पर मिलती है, वो केंद्र में सस्ती दरों पर मिलती हैं. इससे लोगों को बहुत फायदा हो रहा है. पीएम मोदी की तरफ से चलाई गई यह योजना समाज के निचले तबके से लेकर सभी वर्गों के लिए लाभदायक है. बता दें कि यह मोदी सरकार की योजना है, जिसका मकसद है कि आम जनता दवाइयों पर ज्यादा खर्च नहीं करे। वहीं, इससे सभी लोग भी फायदे उठा रहे हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं