अल्फा (ULFA) समूह के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता कई मायनों में खास है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार (Asam Government) द्वारा उल्फा के साथ किये गये शांति समझौते (Peace Pact) की सराहना करते हुए कहा कि यह समझौता राज्य में स्थायी प्रगति का मार्ग बनाएगा. इसकी काफी समय से कोशिश हो रही थी, आखिरकार इस पर सहमति बन गई है.
लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने पर सहमति
उल्फा के वार्ता समर्थक गुट ने शुक्रवार को केंद्र और असम सरकार के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें हिंसा छोड़ने, सभी हथियार सौंपने, संगठन को खत्म करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने पर सहमति व्यक्त की गई. राष्ट्रीय राजधानी में समझौते पर हस्ताक्षर के समय असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ मौजूद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे असम के लोगों के लिए एक सुनहरा दिन बताया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
महत्वपूर्ण मील का पत्थर... ऐतिहासिक उपलब्धि
समझौते पर अमित शाह के एक पोस्ट को टैग करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आज का दिन असम की शांति और विकास की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह समझौता असम में स्थायी प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा." PM मोदी ने ‘एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, "मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करता हूं. साथ मिलकर, हम सब एकता, विकास और समृद्धि के भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं."
उल्फा का गठन 1979 में ‘संप्रभु असम' की मांग को लेकर किया गया था. तब से, यह विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहा है, जिसके कारण केंद्र सरकार ने 1990 में इसे प्रतिबंधित संगठन घोषित कर दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं