विज्ञापन

खान सर को नहीं करना होगा सरेंडर, पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, सहयोगियों को भी राहत

Khan Sir Anticipatory Bail: पटना कोचिंग विवाद मामले में खान सर को सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. जिसके बाद उन्हें सरेंडर नहीं करना होगा. खान सर की तरफ से पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर हुई थी.

खान सर को नहीं करना होगा सरेंडर, पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, सहयोगियों को भी राहत
पटना सिविल कोर्ट से खान सर को मिली अग्रिम जमानत
  • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. जो उनके लिए बड़ी राहत है.
  • खान सर के साथ-साथ उनके दो बॉडीगार्ड को भी अग्रिम जमानत कोर्ट की तरफ से दी गई है.
  • पटना सिविल कोर्ट में मामले की सुनवाई पहले ही हो चुकी थी. फैसला सुरक्षित था जो आज आया है.

पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को अग्रिम जमानत दे दी है. जिसके बाद उन्हें अब सरेंडर नहीं करना होगा. खान सर के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है. बता दें कि उनके वकील की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी. जिस पर सोमवार को फैसला आया है. आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में उन पर मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल वह कोचिंग नहीं जा रहे थे. खान सर के साथ-साथ उनके तीन अन्य सहयोगियों को भी अग्रिम जमानत मिल गई है. जेल में बंद दो गार्ड भी इसमें शामिल हैं. खान सर मामले पर सबकी निगाहें थी. 

खान सर को मिली बड़ी राहत 

खान सर के वकील की तरफ से अग्रिम जमानत की याचिका लगाई गई थी. जिस पर सुनवाई पहले ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. सोमवार को यह सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें अग्रिम जमानत दे दी. पहले यह फैसला शुक्रवार को ही आने की उम्मीद थी, लेकिन जज के छुट्टी पर होने की वजह से फैसला नहीं आ पाया था. फिलहाल खान सर के लिए यह राहत भरा फैसला है.

ये भी पढ़ेंः कौन पैसे चुराएगा, कौन कैमरे के सामने खड़ा होगा? राम मंदिर दान चोरी के लिए रोज बनती थी प्लानिंग

खान के कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ से जुड़ा था मामला 

दरअसल, खान सर से जुड़ा यह पूरा मामला जून के शुरुआत का है. जब कुछ उपद्रवियों ने खान सर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में तोड़फोड़ की थी. घटना के बाद उनके सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग का आरोप लगा था. जिसके बाद पूरे मामले में खान सर यानि फैसल खान और उनके दो सुरक्षाकर्मियों को आरोपी बनाया गया था. ऐसे में गिरप्तारी की आशंका के चलते खान सर ने अदालत में याचिका लगाई थी. ऐसे में अग्रिम जमानत मिलने के बाद अब खान सर के खिलाफ सख्ती नहीं होगी. 

क्या है पूरा मामला  

यह पूरा विवाद बीते 2 जून की रात का है. जब कदमकुआं इलाके में 'खान ग्लोबल स्टडीज' और 'ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी' के बीच तीखी झड़प हुई थी. आरोप है कि इस दौरान खान सर के निजी सुरक्षाकर्मियों द्वारा हवाई फायरिंग की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. इस घटना के बाद रौशन आनंद नामक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था.

ये भी पढे़ंः सुप्रीम कोर्ट ने असम नागरिकता मामले में विदेशी ट्रिब्यूनल के आदेश क‍िए रद्द, मामलों की दोबारा सुनवाई के निर्देश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khan Sir Bail, Khan Sir Case, Khan Sir News, Patna Khan Sir Coaching, Khan Sir Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com