- मध्य प्रदेश में मानसून 24 जून को आया, जो सामान्य से 9 दिन देर था.
- जून में कम बारिश हुई, जबकि जुलाई में हुआ झमाझम बारिश.
- अब मानसून की रफ्तार थम गई और 16 जून के बारिश का अनुमान.
Monsoon 2026 Update: मध्य प्रदेश में देर से पहुंचे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है. राज्य के लगभग 60 प्रतिशत हिस्से से बारिश के बादल गायब दिख रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है.
आईएमडी (IMD) के अनुसार, 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिसके बाद तेज बारिश होने का अनुमान है. राज्य में फिलहाल कुछ जिलों में हल्की बारिश की ही संभावना जताई जा रही है.
आज इन जिलों में हल्की बारिश के आसार
मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हैं तो कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. आज राज्य के सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और अलीराजपुर जिले में बारिश का अनुमान जताया गया है.
9 दिन की देरी से पहुंचा मानसून (Monsoon in MP)
मध्य प्रदेश में मानसून 24 जून को पहुंचा था और 9 दिन में पूरे राज्य में फैल गया. इस बार राज्य में मानसून 9 दिन की देरी से आया था, जो अमूमन 10-14 जून के बीच पहुंच जाता है. देरी से आने के कारण बारिश भी कम हुई. इस वजह से जून में 30 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन जुलाई में मानसून खूब बरसा. इस माह तो लगातार 9 दिन तक भारी बारिश होती रही. इस वजह से बारिश 8 प्रतिशत ज्यादा हो गई है.
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो राज्य में 9.4 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अनुमान था कि अब तक 8.7 इंच बारिश होगी. इस तरह 8 प्रतिशत बारिश ज्यादा हो चुकी है. जुलाई की शुरुआत में ही राज्य में कोटे की 25 फीसद बारिश हो चुकी है.
ये भी पढ़ें- Monsoon 2026: देश के 11 राज्यों में बारिश की भारी किल्लत, आंकड़ों में देखिए आपके राज्य में कितनी कम हुई बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं