- 13 जुलाई को मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है.
- बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मॉनसून एक बार फिर से देश में तेजी से एक्टिव हो रहा है.
- यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अच्छी बारिश होने की संभावना है.
मॉनसून देश में फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने 13 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर समेत 17 राज्यों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी भी है. क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के साथ 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी तूफान भी आ सकता है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है, खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के बाद लैंडस्लाइड की स्थिति बनी हुई है. जबकि जम्मू-कश्मीर में भी मौसम विभाग ने सोमवार को अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. अनंतनाग जिले में भी आज बारिश हो सकती है. ऐसे में यहां भी लोगों को सावधानी रखने के लिए कहा गया है.
मॉनसून हो रहा एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक देश में मॉनसून की रफ्तार पर लगा ब्रेक अब हटने वाला है. क्योंकि प्रशांत महासागर में तीन नए सिस्टम बने हैं, जिनमें से एक सिस्टम बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है. ऐसे में उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना फिर से बढ़ गई हैं. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में नमी बढ़ना शुरू हो गई है. जिससे मॉनसून फिर से एक्टिव हो सकता है. ऐसे में सोमवार से अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है. क्योंकि पहाड़ी राज्यों में अच्छी बरसात शुरू हो गई है, लेकिन मैदानी राज्यों में बारिश कम हो रही थी. लेकिन बंगाल की खाड़ी तक पहुंचे सिस्टम से मैदानी राज्यों में भी बारिश शुरू होगी.
यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, असम, झारखंड, समेत कई राज्यों में सोमवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है. बंगाल की खाड़ी में बने दबाव से महाराष्ट्र और गुजरात में भी मॉनसून फिर से एक्टिव हो सकता है. ऐसे में ऐसे में यहां 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी आ सकती है. जिससे समुद्री किनारों पर मछुआरों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. उत्तर-पूर्वी राज्य असम, मेघालय समेत अन्य राज्यों में हवा का चक्रवाती संचरण बना है. जिससे बारिश के हालात बन रहे हैं.
मौसम संबंधी चेतावनी
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 12, 2026
मुख्य बिंदु
(i) पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल एवं बिहार में अगले 2–3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 4–5 दिनों तक कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मेघालय में आज, 12 जुलाई 2026 को… pic.twitter.com/epEqhGZrGw
अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
- 13 से 16 जुलाई के बीच देश में मॉनसून एक्टिव होगा.
- पश्चिम बंगाल, असम में 2 से 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होगी.
- उत्तर प्रदेश में अगले 4–5 दिनों तक कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
- अगले 6–7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में झमाझम बरसात होगी.
उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिए है. उत्तराखंड में विकासनगर, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में भारी बरसात के बाद लैंडस्लाइड हुआ है. जिससे यहां मलबा हटाने का काम जारी है. वहीं हिमाचल प्रदेश में भी शिमला, सोलन, मंडी, बिलासपुर समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश के बाद लैंडस्लाइड हुआ है. दोनों राज्यों में 450 से ज्यादा सड़कों पर असर पड़ा है. मौसम विभाग ने सोमवार को यहां तेज बारिश होने की संभावना भी जताई है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर चल रहा है.
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए भी अच्छी खबर है. क्योंकि मॉनसून यहां फिर से एक्टिव हो रहा है. ऐसे में सोमवार को बारिश से यहां के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. क्योंकि तापमान यहां फिलहाल 35 डिग्री तक चला गया है. जिससे उमस और चिपचिपी गर्मी हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 13 से 15 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है. जबकि नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम बदलेगा और यहां सोमवार शाम तक मौसम बदल सकता है. फिलहाल उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है.
मौसम में हो रहा बदलाव
मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. दरअसल, अब तक मैदानी इलाकों में 10 जुलाई के बाद से ही मॉनसून एकदम से ब्रेक पर चला गया था. जबकि पहाड़ी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही थी. लेकिन बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव से बारिश होने की संभावना फिर से तेज हो रही है. ऐसे में अब फिर से लोगों को बरसात का मजा मिलने वाला है.
ये भी पढ़ेंः Monsoon 2026: देश के 11 राज्यों में बारिश की भारी किल्लत, आंकड़ों में देखिए आपके राज्य में कितनी कम हुई बारिश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं