विज्ञापन

खान सर के कोचिंग में आग पर पूछा सवाल, तो स्टाफ बोले- 'कोई फायर सेफ्टी नियम नहीं मानता, सबका यही हाल है'

खान सर के पटना स्थित कोचिंग सेंटर में गुरुवार रात आग लग गई थी और तब वहां लगभग 500 छात्र पढ़ाई कर रहे थे.

खान सर के कोचिंग संस्थान में आग लगने की घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी
NDTV
  • पटना के खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में आग लगने के समय लगभग 500 विद्यार्थी क्लासरूम में मौजूद थे
  • आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी जिसे कोचिंग स्टाफ ने खुद ही काबू कर लिया
  • खान ग्लोबल स्टडीज को फायर सेफ्टी नियमों के पालन में कमी को लेकर जून में दो बार नोटिस भेजा गया है

पटना के बहुचर्चित टीचर खान सर का कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. गुरुवार, 25 जून को उनके कोचिंग सेंचर में आग लगने की खबर आई. बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग की घटना हुई उस समय क्लास चल रही थी. इसके बाद छात्रों में अफरातफरी का माहौल बन गया. ये घटना ऐसे समय हुई जब खान सर के कोचिंग संस्थान के बारे में खबर आई कि वहां फायर सेफ्टी ऑडिट में कमियां पाई गई थीं जिसके बाद संस्थान को नोटिस भेजा गया था. 

खुद ही बुझा दी आग

खान सर के कोचिंग संस्थान में आग लगने के बारे में बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी. जिस वक्त शॉर्ट सर्किट से आग लगी उस वक्त करीब 500 विद्यार्थी क्लासरूम में मौजूद थे. लेकिन, कोचिंग प्रबंधन और छात्रों की सूझबूझ व तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. हादसे के वक्त मौजूद सभी छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

जानकारी के अनुसार आग लगने की इस घटना के बाद खान ग्लोबल स्टडीज के स्टाफ ने अग्निशमन विभाग को सूचना नहीं दी. कर्मचारियों ने खुद ही चिंगारी को बुझाकर आग पर काबू पा लिया था. हालांकि, बाद में दमकल भी वहां पहुंचा.

पटना स्थित खान सर कोचिंग सेंटर (File)

पटना स्थित खान सर कोचिंग सेंटर (File)
Photo Credit: IANS

फायर सेफ्टी ऑडिट में पहले ही मिली थीं कमियां

खान ग्लोबल स्टडीज को फायर सेफ्टी नियमों की अवहेलना पर दो नोटिस मिल चुके हैं. पटना के मुसल्लहपुर स्थित ब्रांच की सेफ्टी ऑडिट 7 जून और 22 जून को हुई थी. इन दोनों सेफ्टी ऑडिट के दौरान खामियां मिली थी. इन खामियों को दूर करने के लिए संस्थान को दस दिन का समय मिला था.

हादसे के अगले दिन शुक्रवार को NDTV की टीम ने खान सर के कोचिंग संस्थान जाकर ग्राउंड रिपोर्टिंग की. लेकिन इस दौरान कोचिंग स्टाफ ने NDTV का कैमरा बंद कराने की कोशिश की. जब उनसे फायर सेफ्टी नियमों में कमी को लेकर सवाल किया गया तो उनके स्टाफ ने कहा,"सभी कोचिंग आधे-अधूरे नियम ही मानते हैं. सबका यही हाल है."

ये भी पढ़ें-: बेटी की डोली के बाद पिता की उठी अर्थी, वीडियो पर विदाई देख फूट-फूटकर रोने लगे लालबाबू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna News, Khan Sir, Khan Sir News, Khan Sir News In Hindi, Khan Sir Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com