विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2023

देरी से परेशान यात्री ने फ्लाइट हाईजैक होने का किया झूठा ट्वीट, गिरफ्तार

 एक व्यक्ति को दुबई-जयपुर उड़ान के अगवा होने के बारे में झूठा ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

देरी से परेशान यात्री ने फ्लाइट हाईजैक होने का किया झूठा ट्वीट, गिरफ्तार
नई दिल्ली:

एक व्यक्ति को दुबई-जयपुर उड़ान के अगवा होने के बारे में झूठा ट्वीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. यह घटना बुधवार को हुई. पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) रवि कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान का नागौर निवासी मोती सिंह राठौर खराब मौसम के कारण दुबई-जयपुर उड़ान का मार्ग बदले जाने के कारण यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुंचा. विमान सुबह 9:45 बजे उतरा और उसे दोपहर 1:40 बजे उड़ान भरने के लिए मंजूरी दी गई. पुलिस के अनुसार इस बीच राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘‘उड़ान अपहृत.''

राठौर को उसके सामान के साथ विमान से उतार दिया गया और आवश्यक जांच के बाद विमान आगे रवाना हो गया. इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसने ट्वीट किया क्योंकि वह उड़ान में देरी होने से परेशान था. इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और राठौर को गिरफ्तार कर लिया गया.

ये भी पढ़ें-

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Flight, Dubai To Jaipur Flight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com