विज्ञापन

पार्थ चटर्जी के गंभीर आरोप- 'आईपैक ने पैसे लेकर बांटे पद, हार के लिए ममता-अभिषेक जिम्मेदार'

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने राज्य में हार के लिए टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उन्होंने IPAC पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं.

पार्थ चटर्जी के गंभीर आरोप- 'आईपैक ने पैसे लेकर बांटे पद, हार के लिए ममता-अभिषेक जिम्मेदार'
पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी
ANI
  • बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में वरिष्ठ नेताओं द्वारा नेतृत्व की आलोचना बढ़ी है.
  • पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी ने हार के लिए ममता और अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया और पार्टी से दूरी बनाई है.
  • चटर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर पार्टी को प्रशिक्षण स्थल बनाने और जनता से कटने का आरोप लगाया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है. एक-एक कर वरिष्ठ नेता नेतृत्व के खिलाफ खुलकर बोलने लगे हैं. काकोली घोष के बाद अब पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी भी चर्चा में हैं, जिन्हें शिक्षक भर्ती घोटाले में कथित भूमिका के चलते जेल जाना पड़ा था. जमानत मिलने के बाद से चटर्जी ने पार्टी से दूरी बना ली है. उन्होंने NDTV के साथ इंटरव्यू में विधानसभा चुनाव में हुई हार के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है.

कोई एक दिन में नेता नहीं बन जाता : पार्थ चटर्जी

चटर्जी ने हार के लिए सीधे ममता और अभिषेक बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि पार्टी जनता से कट गई थी. पार्थ चटर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि पार्टी किसी के प्रशिक्षण का स्थान हो सकती है. कोई एक दिन में नेता नहीं बन जाता. उसे संघर्ष के माध्यम से, जनता का विश्वास और भरोसा जीतकर नेता बनना चाहिए.

उन्होंने कहा, “यह देखकर आश्चर्य होता है कि हमारे नेता जनता के फैसले को स्वीकार नहीं कर रहे हैं. अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जिस तरह से हमला किया, वह अस्वीकार्य था. यह बंगाल की राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ है. यह अपमानजनक था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नहीं रोका.

पार्टी किसी भी एजेंसी के भरोसे चुनाव दर चुनाव नहीं जीत सकती : वरिष्ठ टीएमसी नेता

वरिष्ठ टीएमसी नेता ने IPAC पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी पार्टी ने एक एजेंसी की मदद ली. उन्होंने हमें बर्बाद कर दिया. IPAC पार्टी और अभिषेक बनर्जी की छवि को नष्ट करने में मुख्य भूमिका निभा रही थी. पार्टी किसी भी एजेंसी के भरोसे चुनाव दर चुनाव नहीं जीत सकती. कोई संगठन ही नहीं था. IPAC पार्टी नेताओं से पदों के बदले पैसे लेती थी.

चटर्जी ने कहा ने कहा कि पार्टी को इससे सबक लेना चाहिए. और ममता को पार्टी का नेतृत्व संभालना चाहिए. अब नए सिरे से शुरुआत करने का समय आ गया है.. नौकरी घोटाले के मामले में, जिसमें पूर्व मंत्री को गिरफ्तार किया गया था, उन्होंने कहा, “मेरी ही पार्टी ने मेरे खिलाफ साजिश रची थी. एक दिन इसका अंत जरूर होगा.

ये भी पढे़ं : कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की सभी तैयारियां पूरी! सिद्धारमैया कल दोपहर 3 बजे दे सकते हैं इस्तीफा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com