विज्ञापन

ममता मुस्लिम मंच पर किसे कह रहीं 'गंदा धर्म'?, विवादित बयान पर शिकायत दर्ज कर FIR की मांग

West Bengal News: ममता बनर्जी मुस्लिम धर्म के एक कार्यक्रम में काफी आक्रमक अंदाज में दिख रही हैं. वह कहती दिखाई दे रही हैं कि जानबूझकर एक 'गंदा धर्म' बनाया. इस दौरान मंच पर खड़े लोग उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं.

ममता मुस्लिम मंच पर किसे कह रहीं 'गंदा धर्म'?, विवादित बयान पर शिकायत दर्ज कर FIR की मांग
सनातन धर्म पर ममता बनर्जी की अपमानजनक टिप्पणी.
  • पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी ने मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रम में सनातन धर्म को 'गंदा धर्म' कहा था
  • ममता बनर्जी के इस बयान के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है
  • शिकायतकर्ता ने ममता पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं. वह कह रही है," जानबूझकर एक 'गंदा धर्म' जो इस जुमला पार्टी ने बनाया, उसे हम नहीं मानते हैं." ममता बनर्जी की इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. ये शिकायत दर्ज करवाई है कलकत्ता हाईकोर्ट की जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच की एडवोकेट रिंकी चटर्जी सिंह ने.

सनातन धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी का आरोप

रिंकी चटर्जी ने पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ की गई शिकायत में सनातन धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि ममता ने चुना प्रचार के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान दिए. शिकायत में कहा गया है कि ममता ने मुस्लिम धार्मिक कार्यक्रम में कथित तौर पर सनातन को गंदा धर्म कहा, जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं.

मुस्लिम मंच पर ममता ने किसे कहा 'गंदा धर्म'?

वायरल हो रहे वीडियो में ममता बनर्जी मुस्लिम मंच पर काफी आक्रमक दिखाई दे रही हैं. उनके आसपास कई लोग खड़े हैं. ममता जब ये कहती हैं कि जानबूझकर एक 'गंदा धर्म' बनाया तो मंच पर खड़े लोग सिर हिलाकर उनकी हां में हां मिलाते दिखाई दे रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि जिस मंच पर ममता बनर्जी ने ये जब कहा, वहां एक पुलिस अधिकारी भी खड़े हैं. सभी लोग ममता की बातें बड़े आराम से सुन रहे हैं, किसी ने भी इस पर आपत्ति नहीं जताई.

Latest and Breaking News on NDTV

ममता बनर्जी की ये अपमानजनक टिप्पणी धार्मिक भावनाओं को आगत करने वाली है. एक धर्म के मंच पर खड़े होकर उन्होंने दूसरे धर्म पर विवादित और अपमानजनक टिप्पणी की. चुनाव बीतने के बाद इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. शिकायतकर्ता ने ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर की मांग की है. 

लेखक के बारे में
img
Rittick Mondal
Principal Correspondent, Kolkata Editorial
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
West Bengal News, Mamata Banerjee, Sanatan Dharma, Mamata Comment On Religion, Bengal Election Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com