संसद के बजट सत्र का शुक्रवार को 8वां दिन है. आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से पूछा कि आप हंगामा शांत करेंगे तो चर्चा हो पाएगी. स्पीकर ने कहा कि मैं इस तरह का सदन नहीं चला सकता. इसके बाद लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
बता दें कि कल राज्यसभा से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भारी हंगामे के बीच पारित हुआ. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान विपक्षी दलों ने जोरदार नारेबाजी की और बाद में राज्यसभा से वॉकआउट कर लिया.
राज्यसभा: पीएम के भाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा, फिर वॉकआउट
राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी बोलने खड़े हुए, विपक्षी सांसदों ने आसन के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ ही देर बाद सभी विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए.
विपक्ष के बाहर जाने पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा, 'जो थक गए, वे चले गए. उन्हें कभी न कभी तो देश की जनता को जवाब देना पड़ेगा कि ऐसी हालत क्यों बनाई कि दुनिया का कोई देश हमसे डील करना नहीं चाहता था.'
यह भी पढ़ें- सवालों से इतनी घबराहट... राहुल के तंज से लेकर विपक्ष के वॉकआउट तक, जानें संसद में क्या कुछ हुआ
पीएम ने राज्यसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए यह भी टिप्पणी की कि मल्लिकार्जुन खरगे की उम्र को देखते हुए वह बैठकर भी नारे लगा सकते हैं. उनके पीछे जो युवा हैं, वे खड़े होकर नारे लगाएं.
लोकसभा: राहुल गांधी के बिना प्रस्ताव पारित, विपक्ष की नाराजगी
लोकसभा में भी भारी हंगामा जारी रहा. विपक्ष नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने का मौका न मिलने से नाराज दिखाई दिया. अंततः पीएम मोदी के अभिभाषण के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर दिया गया. विपक्षी दलों ने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी बताया.
राहुल गांधी लगातार सोशल मीडिया और मीडिया बाइट्स के जरिए पीएम मोदी पर तंज कर रहे हैं और सरकार को विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- नेहरू-इंदिरा और कांग्रेस के लिए देश की जनता समस्या- PM मोदी ने सुनाई ये कहानी
संसद के पल-पल के अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें...
राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित
राज्यसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
'जनता 300 से 240 पर लेकर आई, इसलिए पीएम ऐसा बोल रहे हैं'- डोला सेन
संसद के अंदर लगातार बढ़ते टकराव के बीच टीएमसी की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी पर सीधा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी विपक्ष के खिलाफ जिस तरह की भाषा और आक्रामकता दिखा रहे हैं, उसकी वजह उनकी 'आइडेंटिटी क्राइसिस' है.
'जनता 300 से 240 पर लेकर आई, इसलिए पीएम ऐसा बोल रहे हैं'- डोला सेन
डोला सेन ने कहा, 'पीएम को आइडेंटिटी क्राइसिस है… जनता उनको 300 से 240 पर लेकर आ चुकी है, इस कारण वह विपक्ष को लेकर ऐसा बोल रहे थे.' उन्होंने दावा किया कि चुनाव परिणामों के बाद प्रधानमंत्री की राजनीतिक स्थिति बदल गई है, और इसी वजह से वे विपक्ष पर लगातार कटाक्ष कर रहे हैं.'
कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि का बयान: प्रधानमंत्री को घेरने गए थे, यह आरोप बिल्कुल गलत
लोकसभा में चल रहे लगातार हंगामे और वेल में पहुंचे विपक्षी सांसदों पर उठ रहे आरोपों के बीच कांग्रेस सांसद ज्योतिमणि ने स्पष्ट किया है कि विपक्ष के खिलाफ फैलाए जा रहे दावों में सच्चाई नहीं है.
सांसद ज्योतिमणि ने कहा, 'यह बिल्कुल गलत आरोप है कि हम प्रधानमंत्री को घेरने के लिए वहां खड़े हुए थे. हम वहां प्रधानमंत्री के लिए नहीं, बल्कि निशिकांत दुबे की वजह से गए थे. हम प्रधानमंत्री के खिलाफ सदन में कुछ करने के बारे में सोच भी नहीं सकते.'
Parliament LIVE: मैं ऐसा सदन नहीं चला सकता- ओम बिरला
संसद के बजट सत्र का शुक्रवार को 8वां दिन है. आज भी लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से पूछा कि आप हंगामा शांत करेंगे तो चर्चा हो पाएगी. स्पीकर ने कहा कि मैं इस तरह का सदन नहीं चला सकता. इसके बाद लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
Parliament LIVE: शुरू होते ही लोकसभा में हंगामा, स्थगित
संसद के बजट सत्र के 8वें दिन की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई. लोकसभा की शुरुआत होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.
Parliament Updates: संसद में आज क्या होगा?
आज के सत्र में निजी सदस्यों द्वारा 170 से अधिक विधेयक पेश या पारित करने के लिए सूचीबद्ध हैं. इनमें संविधान संशोधन, शिक्षा सुधार, किसानों के कल्याण, भाषाई संरक्षण, स्वास्थ्य से जुड़े बिल, डिजिटल कंटेंट रेगुलेशन, रोजगार गारंटी, महिला सुरक्षा, आदिवासी अधिकार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता विनियमन, पर्यावरण, आबादी नियंत्रण आदि कई क्षेत्रों के मसौदे शामिल हैं.
राज्यसभा में कल हुआ भारी हंगामा
राज्यसभा में गुरुवार को राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी बोलने खड़े हुए, विपक्षी सांसदों ने आसन के पास आकर नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ ही देर बाद सभी विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर गए.