विज्ञापन

विदेशी धरती पर सबसे सफल भारतीय कप्तान, विराट कोहली नंबर-1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर तक भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और न्यूजीलैंड की हार को टालने में सफल रहे.

विदेशी धरती पर सबसे सफल भारतीय कप्तान, विराट कोहली नंबर-1, शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर
भारत बनाम न्यूजीलैंड. पहला टेस्ट मैच रहा ड्रा
NDTV

वेलिंगटन टेस्ट मैच में भारतीय टीम जीत की मजबूत दावेदार नजर आ रही थी, लेकिन आखिरी दिन भारतीय गेंदबाज कीवी टीम के 8 विकेट नहीं निकाल सके, जिसके कारण टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ. इस टेस्ट मैच के ड्रा पर खत्म होने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बात हो रही है. गिल के पास विदेशी धरती पर एक और टेस्ट मैच जीतने का मौका था लेकिन टीम उस मौके को भुना नहीं सकी. इसके बावजूद युवा कप्तान ने विदेश में अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है। आइए जानते हैं उन भारतीय कप्तानों के बारे में, जिनके नाम विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

विदेशों में सबसे ज़्यादा टेस्ट जीत दर्ज करने वाले टॉप 5 भारतीय कप्तान

  • विराट कोहली – कप्तान के तौर पर विदेशों में 36 टेस्ट मैचों में 16 जीत

  • सौरव गांगुली – विदेशों में 28 टेस्ट मैचों में 11 जीत

  • एमएस धोनी – विदेशों में 30 टेस्ट मैचों में 6 जीत

  • मोहम्मद अज़हरुद्दीन – विदेशों में 21 टेस्ट मैचों में 6 जीत

  • राहुल द्रविड़ – विदेशों में 8 टेस्ट मैचों में 5 जीत

शुभमन गिल ने बतौर कप्तान विदेश में जीते हैं 4 टेस्ट मैच

वहीं, शुभमन गिल की बात करें तो गिल ने कप्तान के तौर पर अबतक 12 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 6 में जीत और 3 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. विदेशी धरती पर गिल ने 6 मैच खेले हैं और 4 मैच में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं. अगर वेलिंगटन में गिल टेस्ट मैच जीतने में सफल रहते  तो उनके नाम इतिहास दर्ज हो जाता और विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों में राहुल द्रविड़ की बराबरी करने में सफल हो जाते.

भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल थी

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 120 ओवर तक बल्लेबाजी की और 5 विकेट खोकर 239 रन बनाए. भारत की ओर से दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर एक-एक विकेट ही हासिल कर सके.

न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. टीम की ओर से हेनरी निकोल्स ने नाबाद 175 और ग्लेन फिलिप्स ने 118 रनों की शानदार पारी खेली. इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट गंवाकर 720 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित कर दी.

भारतीय टीम ने पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की थी। टीम की तरफ से केएल राहुल (136 रन) और ऋषभ पंत (128 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, यशस्वी जायसवाल (85 रन), शुभमन गिल (98 रन), देवदत्त पडिक्कल (80 रन) और ध्रुव जुरेल (78 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं.

यह भी पढ़ें | भारत जीत से चूका तो भड़के सौरव गांगुली, BCCI और गंभीर से किए 3 तीखे सवाल, बोले- ये दो खिलाड़ी कहां हैं?

यह भी पढ़ें | 'मालूम नहीं क्यों इजाजत नहीं मिल रही', ICC के इस नियम से शुभमन गिल हुए नाराज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com