विज्ञापन

Who Is Harpreet Singh Bhatia: कभी भारत के अंडर-19 स्टार थे, अब भारत-A के खिलाफ शतक जमाकर रचा इतिहास

Harpreet Singh Bhatia: मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के ग्रुप B मुकाबले में भाऱत के खिलाफ खेलते हुए हरप्रीत सिंह भाटिया ने कमाल की पारी खेली और अपनी टीम के लिए शतक जमाया.

Who Is Harpreet Singh Bhatia: कभी भारत के अंडर-19 स्टार थे, अब भारत-A के खिलाफ शतक जमाकर रचा इतिहास
Harpreet Singh Bhatia कौन है !
X (formerly Twitter)

कभी भारत के होनहार युवा बल्लेबाजों में गिने जाने वाले हरप्रीत सिंह भाटिया भारत ए के खिलाफ मैच में शानदार शतक जमाने में सफल रहे. भाटिया ने 120 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. दोहा में चल रहे 'मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026' के ग्रुप B मुकाबले में, जो UAE के लिए जीतना बहुत जरूरी था, उन्होंने भारत 'A' के खिलाफ 120 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. जब हरप्रीत बल्लेबाजी करने आए, तब UAE ने केवल 20 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स को खो दिया था. इसके बाद, नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए हरप्रीत ने पारी को संभाला और टीम को मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश की. 

UAE का प्रतिनिधित्व करने तक का हरप्रीत का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे, दल्ली राजहरा से आने वाले यह बाएं हाथ के बैटिंग ऑलराउंडर पहली बार 2008-09 की कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान चर्चा में आए थे. उन्होंने सात मैचों में कुल 709 रन बनाए और उस सीजन के भारत के सर्वश्रेष्ठ अंडर-19 क्रिकेटर का पुरस्कार जीता.

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर, हरप्रीत को 2009 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का उप-कप्तान बनाया गया. इस दौरे पर उन्होंने 52.40 की औसत से 262 रन बनाए. उसी साल बाद में, उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया. उन्हें न्यूजीलैंड में होने वाले अंडर-19 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया था. कई सालों बाद, हरप्रीत ने अपने क्रिकेट करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत की है.

 2026 की शुरुआत में, वह उन पांच क्रिकेटरों में शामिल थे, जिन्हें नागरिकता प्रदान करने की प्रक्रिया के जरिए संयुक्त अरब अमीरात  की नागरिकता मिली.  इसके साथ ही, वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर UAE का प्रतिनिधित्व करने के योग्य बन गए थे.  आईपीएल में, हरप्रीत पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और अब बंद हो चुकी पुणे वॉरियर्स जैसी टीमों का हिस्सा भी रह चुके हैं. 

यह भी पढ़ें | India A vs UAE LIVE Score update: वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा आसान कैच, फिर तिलक वर्मा की चाल से पलटा मैच

यह भी पढ़ें | IND A vs UAE: वैभव सूर्यवंशी ने टपकाया आसान कैच, देखकर रिंकू सिंह को नहीं हुआ यकीन, खुद का सिर पकड़ लिया

यह भी पढ़ें | 22 मैच, 4 दावेदार और 2 जगह, WTC फाइनल की रेस हुई दिलचस्प, ड्रा ने बढ़ाई भारत के लिए मुश्किलें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India A, United Arab Emirates, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com