विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2024

पति दोस्तों के साथ निकला घूमने, गुस्सायी बीवी ने 4 महीने की बच्ची का गला घोंटा, फिर किया सुसाइड

मनीषा इतना ज्यादा नाराज हो गईं कि उसने बेहद खौफनाक कदम उठाते हुए पहले तो अपनी साढे़ चार महीने की बेटी अनुश्री की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर उसने अपने आवास में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पति दोस्तों के साथ निकला घूमने, गुस्सायी बीवी ने 4 महीने की बच्ची का गला घोंटा, फिर किया सुसाइड

महाराष्ट्र के पालघर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपनी साढे़ चार महीने की बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह अपने पति के उसे घुमाने न ले जाने को लेकर बेहद नाराज हो गई थी. यह घटना पालघर के दहानू के सिसने की है.

सिसने की रहने वाली मृतका का नाम मनीषा जयेश राजद है. मनीषा के पति जयेश राजद हमेशा से बाहर रहते हैं क्योंकि वह मछली पकड़ने वाली नावों पर नाविक का काम करते हैं. ऐसे में मानसून शुरू होते है नावें किनारे पर आ गईं और इस वजह से जयेश भी अपने घर वापस आ गया लेकिन शनिवार शाम को जयेश अपने दोस्तों के साथ घूमने चला गया. 

इस बात से मनीषा इतना ज्यादा नाराज हो गईं कि उसने बेहद खौफनाक कदम उठाते हुए पहले तो अपनी साढे़ चार महीने की बेटी अनुश्री की गला घोंट कर हत्या कर दी और फिर उसने अपने आवास में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस पर कासा पुलिस स्टेशन में मृतका मनीषा पर अपनी ही बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज हुआ. 

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palghar, Woman Committed Suicide, Palgar Woman Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com