इजरायल और हमास के बीच बीते छह दिनों से युद्ध जारी है. दोनों ही तरफ से अभी भी एक दूसरे पर रॉकेट दागे जा रहे हैं. इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध के बीच NDTV ने भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत रॉन मल्का से इस युद्ध को लेकर खास बातचीत की. NDTV से बातचीत के दौरान रॉन मल्का ने कहा कि हमास एक "कट्टरपंथी समूह है जिसने गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनियों को बंधक बना लिया है और उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है.
मल्का ने NDTV से कहा कि गलती ना करें... हमास फिलिस्तीन नहीं है. ये इस्लाम भी नहीं है. ये वो लोग हैं जिनका ब्रेन वॉश कर दिया गया है. जिन लोगों का ब्रेन वॉश हो जाता है वो ही नवजात, छोटे बच्चे और बुजुर्गों पर इस तरह का हमला करते हैं. इसी वजह से अब इजरायल की सरकार हमास को पूरी तरह से खत्म करने का मन बना चुकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जो भी करने की जरूरत होगी हम वो करेंगे. लेकिन हमास को खत्म करना होगा. वो किसी भी मानवता का हिस्सा नहीं हो सकते. मल्का ने कहा कि वो एक मौलिक संगठन हैं. यह आज़ाद दुनिया और कट्टरपंथियों के बीच एक युद्ध है... आज़ाद दुनिया अपने सिद्धांतों और मूल्यों के लिए लड़ रही है.
हमले शुरू होने के बाद से दोनों तरफ 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. बता दें कि रॉकेटों की घातक बौछार ने इज़राइल की प्रसिद्ध आयरन डोम हवाई रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया और कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोगों की जान ले ली. आयरन डोम की विफलता पर मल्का ने एनडीटीवी से कहा कि हम बाद में इसकी जांच करेंगे. हम आश्चर्यचकित रह गए थे... लेकिन अब हम आश्चर्यचकित नहीं हैं. हम अब तैयार हैं. इजरायली लोगों की भावना और एकता का कोई जवाब नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं