पिछले छह दिन से फिलस्तीनी ग्रुप हमास के साथ युद्धरत इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को लड़ाई को लगातार जारी रखने के प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि हमास का हर लड़ाका अब 'खुद को मुर्दा' समझे.
इज़रायली प्रधानमंत्री ने अपने बयान में पिछले शनिवार को हमास की तरफ़ से हुए अचानक हमले के बाद पहली बार हमास को पूरी तरह 'तबाह' कर देने के इज़राइली इरादे को साफ़ तौर पर ज़ाहिर किया. टेलीविज़न पर प्रसारित किए गए संक्षिप्त बयान में बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, "हमास दाएश (इस्लामिक स्टेट समूह) है... हम उन्हें कुचल देंगे, नष्ट कर देंगे, जिस तरह दुनिया ने दाएश को नष्ट कर दिया है..."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इज़रायल के रक्षामंत्री योआव गैलेंट ने भी कहा, "हम हमास को इस धरती से मिटा डालेंगे..."
बनाई गई है आपातकालीन सरकार
इससे पहले, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने राजनैतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए मुसीबत की इस घड़ी के लिए आपातकालीन सरकार गठित की है, जिसमें मध्यमार्गी पूर्व रक्षामंत्री बेनी गैंट्ज़ को भी शामिल किया गया है.
गौरतलब है कि यह आपातकालीन सरकार हमास के खिलाफ युद्ध को निर्देशित करेगी. नई सरकार ने संकेत दिया है कि ग़ाज़ा में जल्द ही ज़मीनी हमला शुरू कर दिया जाएगा और इज़रायली हमला उस वक्त तक जारी रहेगा, जब तक हमास पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं