इजरायल और हमास के बीच बीते छह दिनों संघर्ष जारी है. बीते शनिवार को हमास के हमले के बाद इजरायल ने पलटवार करते हुए गाजा पट्टी और खासतौर पर हमास के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है. इजरायल का दावा है कि उसके हमले में फिलिस्तीन में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. बीते कुछ दिनों में इजरायल गाजा पट्टी पर अपना हमला और तेज किया है.
इजरायल के पीएम ने किया ऐलान
इजरायल के पीएम ने कहा है कि वो अपना हमला तब तक नहीं रोकेंगे जब तक कि हमास को पूरी तरह से खत्म नहीं कर देते. इजरायल के इस ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल से एक खास अपील की है. उन्होंने कहा है कि इजरायल को 'युद्ध के नियमों' का पालन करना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बाइडेन ने इजरायल को दिया है मदद का भऱोसा
बता दें कि बाइडेन ने इज़रायल के लिए समर्थन दिखाने के लिए इस क्षेत्र में एक अमेरिकी विमानवाहक पोत भेजा है. उन्होंने हमास-समर्थक ईरान को "सावधान रहने" की भी चेतावनी दी. बाइडेन ने व्हाइट हाउस में अमेरिकी यहूदी समुदाय के नेताओं की एक सभा में कहा कि इज़रायल पर हमला, जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे, ये दिन बीते कई दशकों में इजरायल के लिए सबसे बुरा दिन था. लेकिन जब इज़रायल ने गाजा पर हवाई हमलों का जवाब दिया. इन हमलों में फिलिस्तीन के 1,000 से अधिक लोग मारे गए, तो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से पहले बुधवार को बात की थी.
इजरायल के पीएम मेरे पुराने दोस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह "बीबी" नेतन्याहू को 40 वर्षों से जानते हैं और उनके बीच "बहुत स्पष्ट संबंध हैं, मैं उन्हें अच्छी तरह से जानता हूं." बाइडेन ने कहा कि एक बात जो मैंने कही वह यह है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि इज़रायल, सभी गुस्से और हताशा के बीच युद्ध के नियमों को मानते हुए आगे की कार्रवाई करे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं