इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध (Israel Hamas War) का आज पंद्रहवां दिन है. अपेन देश में हुए नुकसान के बाद इजरायल हमास को पूरी तरह से नष्ट करने में जुट गया है. यहूदी देश ने हमास के खिलाफ अपने युद्ध में तीन चरण निर्धारित किए हैं, जिसके आखिर में वह गाजा पट्टी में एक "नई सुरक्षा व्यवस्था" कायम करने की योजना बना रहे हैं. 7 अक्टूबर ने हमास ने इजरायल पर अचानक हमला कर 1400 से ज्यादा लोगों को मार दिया था. इसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल ने गाजा पर पूर्ण घेरेबंदी कर वहां पर अपने सैनिकों को जुटाना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-हमास के हमले का उद्देश्य सऊदी-इजराइयल संबंधों के सामान्यीकरण को बाधित करना है: जो बाइडेन
'युद्ध के तीन चरणों की रूपरेखा तैयार'
इजरायल के रक्षामंत्री योव गैलेंट ने युद्ध के "तीन चरणों" की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें इज़रायल अपनी सरकारी और सैन्य क्षमताओं का इस्तेमाल करके हमास को खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी क्षेत्र में लगातार हमलों के शुरुआती और वर्तमान चरण के बाद "आतंकवादियों को निष्क्रिय करना और हमास के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना" होगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'गाजा में नई 'सुरक्षा व्यवस्था' लागू करना मकसद'
रक्षामंत्री गैलेंट ने संसद की विदेशी मामलों और रक्षा समिति को बताया कि अगले चरण में "एक दिन, एक हफ्ता या फिर एक महीना" नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि इजरायल के युद्ध के आखिरी चरण का उद्देश्य गाजा में नई "सुरक्षा व्यवस्था" लागू करना है. उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान इजरायल के नागरिकों के लिए वास्तविकता में नई सुरक्षा स्थापित करेगा. उन्होंने कहा कि इजरायल की सेना ने पिछले हफ्ते उत्तरी गाजा के दस लाख से ज्यादा लोगों को दक्षिण की ओर भागने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद फिलिस्तीनियों ने तर्क दिया कि सेना वहां के लोगों को स्थाई तौर पर निकालना चाहती है.
शरणार्थियो को शरण देने से मिस्र का इनकार
मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने कहा है कि भविष्य की किसी भी राजनीतिक भूमिका पर टिप्पणी के बिना वह गाजा से शरणार्थियों को अपने यहां नहीं आने देंगे. बता दें कि गाजा के लोगों को दक्षिणी राफा क्रॉसिंग पर मिस्र द्वारा लगाए गए कड़े बॉर्डर प्रतिबंधों का भी सामना करना पड़ा है. बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास ने इज़रायल पर अचानक हमला कर करीब 1,400 लोगों को मार दिया था. जिसके बाद इजरायल ने गाजा पर पूर्ण घेराबंदी करके जवाबी कार्रवाई की और जमीनी हमले के लिए अपने सैनिकों को जुटाना शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-"ज्यादा से ज्यादा बंधकों की रिहाई के लिए मध्यस्थों के साथ कर रहे हैं बातचीत": हमास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं