फिलिस्तिनियों के लिए उस वक्त राहत की खबर आई जब, उन्हें मालूम हुआ कि इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) युद्धविराम और बंधक समझौते पर पहुंच गए हैं. अमेरिका, मिस्र और कतर की मध्यस्थता से हुए इस समझौते से गाजा में जारी हिंसा रुकेगी, इसके साथ ही फिलिस्तीनी नागरिकों को जरूरी मानवीय सहायता मिलेगी और 15 महीने से अधिक समय से बंधक बनाए गए बंधकों को वापस लाया जाएगा.
इजरायली पीएम के ऑफिस ने क्या बताया
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ऑफिस ने शुक्रवार को कहा कि "बंधकों को रिहा करने का समझौता" हो गया है और उनके ऑफिस ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को बातचीत करने वाली टीम ने सूचित किया कि बंधकों को रिहा करने के समझौते पर सहमति बन गई है." उनके ऑफिस ने गुरुवार को हमास पर अंतिम समय में रियायतें वसूलने के लिए समझौते के प्रमुख हिस्सों से मुकरने का आरोप लगाया था. हालांकि हमास ने इन आरोपों को नकार दिया है.
-
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
बंधकों की फैमिली को दी गई सूचना
नेतन्याहू के ऑफिस ने कहा, "पीएम ने राजनीतिक-सुरक्षा कैबिनेट को कल (शुक्रवार) बुलाने का आदेश दिया. सरकार तब सौदे को मंजूरी देने के लिए बैठक करेगी." इसमें कहा गया है कि बंधकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है. यदि इज़राइल की कैबिनेट की इजाजत मिल जाती है, तो संघर्ष विराम समझौता रविवार को शुरू होगा और इसमें फ़िलिस्तीनी कैदियों के लिए इजरायली बंधकों की अदला-बदली शामिल होगी, जिसके बाद युद्ध के स्थायी अंत की शर्तों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
इजरायल और हमास में हुआ क्या समझौता
इजरायल और हमास एक समझौते पर सहमत हो गए हैं, जिसके तहत गाजा में युद्ध रुकेगा और बंधकों और फलस्तीनी कैदियों की रिहाई होगी. इजरायल और हमास के बीच यह समझौता कई महीनों के बाद हुआ है और यदि दोनों पक्ष इसे पूरी तरह से स्वीकार कर लेते हैं तो इसके रविवार से प्रभावी होने की उम्मीद है. भारत ने अपनी प्रतिक्रिया में उम्मीद जताई कि इस समझौते से गाजा के लोगों तक मानवीय सहायता की सतत आपूर्ति सुरक्षित तरीके से हो सकेगी.
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम बंधकों की रिहाई और गाजा में संघर्ष विराम के लिए समझौते की घोषणा का स्वागत करते हैं.'' उसने कहा, ‘‘हमने सभी बंधकों की रिहाई, संघर्ष विराम और संवाद के मार्ग पर लौटने तथा कूटनीति का लगातार आह्वान किया.'' समझौते का पूरा विवरण अभी घोषित नहीं किया गया है. इस समझौते से गाजा में जारी युद्ध को रोकने और हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइली बंधकों की रिहाई में मदद मिलने की उम्मीद है. हमास ने सात अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था और 251 अन्य को बंधक बना लिया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं