विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने संग्रहालय में लगाया विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्टेच्यू

विंग कमांडर ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था. हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था और वह वहां लगभग तीन दिनों तक हिरासत में भी रहे थे.

पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने संग्रहालय में लगाया विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का स्टेच्यू
चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने पाकिस्तानी वायुसेना के नये सेक्शन का उद्घाटन किया है.
नई दिल्ली:

पाकिस्तानी वायुसेना ने कराची स्थित अपने संग्रहालय में एक पुतला लगाया है, जो भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तरह नजर आता है. विंग कमांडर ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था. हालांकि उनका विमान पाकिस्तान में गिर गया था और वह लगभग तीन दिनों तक हिरासत में भी रहे थे.  संग्रहालय के जिस गलियारे में वर्धमान का पुतला लगाया गया है उसका नाम है  ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटोर्ट'. मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर खान ने इस सप्ताह पाकिस्तानी वायुसेना के नये सेक्शन का उद्घाटन किया है. 

PAK के F-16 को गिराने वाले अभिनंदन ने फिर शुरू किया मिग-21 उड़ाना

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, संग्रहालय के इसी भाग में एक पुतला लगा है जो विंग कमांडर की तरह दिखता है. इंसान की लंबाई के बराबर इस पुतले की वर्धमान की तरह ही मूंछे हैं. उस पुतले के पास चाय का कप, वर्धमान के विमान मिग-21 का ढांचा और टेल रखा हुआ है. 

IAF प्रमुख बीएस धनोआ के साथ विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग -21 में भरी उड़ान

बता दें 26 फरवरी को बालाकोट में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने हवाई हमलों की कोशिश की थी. एक दिन बाद, 27 फरवरी को, भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के दौरान हवा में हुई लड़ाई में अभिनंदन का मिग-21 बाइसन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया और अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था. अभिनंदन लगभग तीन दिन तक पाकिस्तान की कैद में रहे. पाकिस्तान ने विंग कमांडर को एक मार्च रात को रिहा किया था.

VIDEO: IAF स्थापना दिवस पर अभिनंदन वर्धमान ने मिग दस्ते का किया नेतृत्व
  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinandan Varthaman, Pakistani Air Force
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com