विज्ञापन

पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी

अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्होंने पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था. वह पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे.

पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी वायुसेना, जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी
अभिनंदन वर्धमान ने की नई पारी की शुरुआत. (फाइल फोटो)
  • भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब नई जिम्मेदारी संभाल रहे हैं
  • अभिनंदन साल 2019 में पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद चर्चा में आए थे
  • अभिनंदन अब गोवा की निजी एयरलाइन एफएलवाई91 में कमर्शियल पायलट के रूप में सेवाएं दे रहे हैं-सूत्र

भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ गोवा की एक प्राइवेट कंपनी जॉइन कर ली है. वह गोवा की प्राइवेट एयरलाइन में कमर्शियल पायलट बन गए हैं.  साल 2019 में पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 के साथ पायलट के रूप में जुड़ गए हैं. ये जानकारी बुधवार को सूत्रों के हवाले से सामने आई. ‘वीर चक्र' से सम्मानित वर्धमान अगस्त में गोवा स्थित एयरलाइन से बतौर पायलट जुड़े थे. अभिनंदन ने वायुसेना क्यों छोड़ी, इससे जुड़ी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.

पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया

अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्होंने उस हवाई लड़ाई में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इसके बाद पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे. हालांकि बाद में उनको भारत वापस भेज दिया गया था.

ये Video भी देखें :जब डर गया था पाकिस्तान, कांपने लगे थे बाजवा और कुरैशी

अभिनंदन  ‘वीर चक्र' से सम्मानित

अभिनंदन को साल 2021 में ‘वीर चक्र' से सम्मानित किया गया था, जो युद्धकाल में दिया जाने वाला भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में हवाई मुठभेड़ के दौरान ‘कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण' प्रदर्शित करने के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने का जिक्र किया गया था.

गोवा की एयरलाइन FLY91 से जुड़े अभिनंदन वर्धमान

एफएलवाई91 के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है. एयरलाइन में वर्धमान की भूमिका के बारे में अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. बता दें कि गोवा स्थित एफएलवाई91 ने मार्च, 2024 में परिचालन शुरू किया था. इसके बेड़े में फिलहाल छह एटीआर 72-600 विमान हैं. इसके दो परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं.

इनपुट- भाषा के साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhinandan Varthaman Latest News, Indian Airforce, Pakistan F16, Indian Pakistan, Pakistan Fighter Jet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com