विज्ञापन
This Article is From May 21, 2025

YouTuber Jyoti Malhotra Case: लव यू, फ्रूट, दवा, सविता... जासूस ज्योति की डायरी में 'कोड लैंग्वेज' क्या कुछ और

पुलिस को मिली जासूस ज्योति (Pak Spy Jyoti Malhotra) की डायरी में कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिनको देखकर शक और गहरा गया है. अब ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये सब उसने किसके लिए लिखा है.

ज्योति मल्होत्रा की डायरी चौंका रही.
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में जेल की सलाखों (Pakistan Spy Jyoti Malhotra) के पीछे है. आज उसकी पुलिस रिमांड खत्म हो रही और अदालत में पेशी होनी है. जांच एजेंसियां इस मामले में ज्योति से लगातार पूछताछ कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान ज्योति से फंडिंग के स्रोत और विदेशी कनेक्शंस को लेकर गहन पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान पुलिस को उसके पास से एक डायरी मिली है. इस डायरी में आठ पन्ने अंग्रेजी में और तीन पन्ने हिंदी में लिखे गए हैं.

ये भी पढ़ें-मेरी पाक में शादी... अब जासूस ज्योति और ISI एजेंट अली का वॉट्सऐप चैट आया सामने

ज्योति मल्होत्रा ने किसे लिखा 'लव यू'

इन पन्नों में ज्योत की पाकिस्तान यात्रा का ज़िक्र है. और एक पन्ने पर लिखा है — "Love You." इस एक लाइन ने जांच एजेंसियों को और ज्यादा सतर्क कर दिया है. क्या ये सिर्फ एक इमोशनल एक्सप्रेशन है या इसके पीछे कोई बड़ा राज़ छुपा है? अब सबकी निगाहें अदालत पर हैं, जहां पुलिस ज्योति मल्होत्रा को अदालत में पेश करेगी.अब आगे पता चलेगा कि इस केस में नया मोड़ क्या होगा? 

डायरी में 'कोड लैंग्वेज' या कुछ और?

"सविता को कहना फ्रूट ला दें. घर का ख्याल रखें. मैं जल्दी आ जाऊंगी."  अब इस नोट पर लिखे हुए शब्द कई सवाल खड़े कर रहे हैं जैसे फ्रूट का मतलब क्या है ? सविता कौन है? क्या यह सिर्फ एक साधारण नोट है या कोई 'कोड लैंग्वेज' ये अभी तक साफ नहीं है. नोट में लिखा है कि 'जल्दी जाऊंगी' क्या यह संकेत है कि वह कोई मिशन पूरा करके लौटने वाली थी? एक और स्टेटमेंट जो उस लेटर में लिखा है कि "एक महीने की पैनटॉप-डी, गुप्ता डॉक्टर की दवाई एक महीने की ला दे". इसका मतलब है कि किसी व्यक्ति ने डॉक्टर गुप्ता से कहा है कि वह एक महीने की पैनटॉप-डी दवा ला दे.

इसके साथ ही उस पन्ने के अंत में लिखा है, "Love You Khush Mush." इसका अर्थ है, "मैं तुमसे प्यार करती हूं, खुशमिजाज" इसके क्या मायने है अभी तक कोई इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

आज खत्म हो रही ज्योति की पुलिस रिमांड

पाकिस्तान में ज्योति पर भारत के लिए जासूसी का आरोप है, लेकिन अब यह डायरी नए सवाल खड़े कर रही है. क्या यह सच में जासूसी का मामला है या फिर पाकिस्तान की फर्जीवाड़ा वाली रणनीति? बता दें कि हिसार की रहने वाली 33 साल की ज्योति मल्होत्रा 'ट्रैवल विद जो' नामक एक यूट्यूब चैनल चलाती है.उसे 16 मई को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था. ज्योति के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है.

ज्योति उन 12 व्यक्तियों में शामिल है, जिन्हें पिछले दो सप्ताह में जासूसी के आरोप में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है. साथ ही जांचकर्ताओं ने उत्तर भारत में कथित तौर पर पाकिस्तान से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क के सक्रिय होने की ओर इशारा किया है.
 

लेखक के बारे में
img
अनुषी गुप्ता
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jyoti Malhotra, Pakistan Spy Jyoti Malhotra, Jyoti Malhotra Diary, Inquiry Agency
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com