भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ने के बाद से बॉर्डर पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है. बीएसएफ 24 घंटे वहां पर नजर रखे हुए हैं. NDTV बॉर्डर की उस जगह पर पहुंची, जहां से 360 डिग्री दुश्मन का हर मूवमेंट दिखाई देता है. क्यों कि बॉर्डर का ये वो पॉइंट है, जहां से तीन तरफ पाकिस्तान दिखता है. मुनीर की सेना से लड़ते हुए बीएसएफ लगातार यहां अपना दबदबा कायम रखे हुए है. पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहता. इसके लिए उसे पंजाब सबसे आसान टारगेट लगता है, क्यों कि ये बॉर्डर से सटा हुआ है. पिछली कई घटनाओं से ये आसानी से समझा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- बीएसएफ ने जम्मू सीमा पर पांच पाकिस्तानी चौकियां, आतंकवादियों का एक लॉन्च पैड नष्ट किए
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
पंजाब में बढ़ीं संदिग्ध गतिविधियां
सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि सभी देशों के पास उनकी आर्मी होती है तो पाकस्तानी आर्मी के पास एक पूरा देश है. पिछले साल 30 सितंबर को ISI के मुखिया के तौर पर आसिफ़ मलिक ने अपना कार्यभार संभाला था उसके बाद से ही पंजाब की परिस्थितियों में बहुत बदलाव आने शुरू हो गए. उनके पद संभालने के बाद से पंजाब में संदिग्ध गतिविधियां कई गुना ज़्यादा बढ़ गई. पिछले वर्ष के मुक़ाबले ये गतिविधियां 400 फ़ीसदी ज़्यादा हो गई है. ये जानकारी डेटा के हवाले से सामने आई है.

ड्रोन और घुसपैठ के जरिए भेजे गए हथियार
पाकिस्तान ने मुरीदके से कई जगहों पर ड्रोन्स और घुसपैठ के जरिए हथियार भेजे हैं. 1 जनवरी से लेकर 15 अप्रैल 2025 तक के अगर आंकड़ों की बात की जाए तो ड्रोन से भेजे हुए हथियारों में 400 फ़ीसदी से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई है और ये बहुत ही चौंकाने वाला आंकड़ा है.
कब-कब मिली आतंक की सामग्री?
21 अप्रैल को पहली बार पंजाब में हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और कई बम बारूद का समान और रिमोट बरामद हुए. फिर 24 -25 अप्रैल की रात को भी इस तरह का सामान मिला. 30 अप्रैल को भी इस तरह का सामान बरामद किया गया. यहां तक कि जब ये पूरी लड़ाई चल रही थी तो छह और 7 मई को भी इस तरह के असाइनमेंट पाए गए. ऐसे में पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता.
BSF को देख खौफ में है मुनीर की सेना
भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के संबंध हैं, उसके चलते सीमा पर तैनाती में कई गुणा ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. पाकिस्तान भी खौफ में है. बीएसएफ के इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले जब हमारे दरवाज़े खुले थे और हमें आदेश दिए गए थे कि जवानों को ड्यूटी करने और किसानों को खेती करने दी जाए. उसी हिसाब से अमेरिका स्कैन करने गए थे. लेकिन जब हम लोग गेट खोल के अंदर गए तो IB से क़रीब 50 मीटर दूर पर पाकिस्तान की पोस्ट पर बैठे संतरी ने हमें देखा तो वह चिल्लाने लगा कि BSF आ गई. इसे देखकर ऐसा लगा कि उसके अंदर अभी भी डर का माहौल है.

बॉर्डर पर BSF की मुस्तैदी
दोनों देशों के बीच स्थिति खराब होने के पहले तक बीएसएफ तार के आस पास नहीं जा रही थी. लेकिन अब दोबारा मुस्तैदी से लगातार वहां जाना शुरू कर दिया गया है. पाक की हर हरकत का जवाब जोरदार तरीके से दिया जा रहा है. यहां पर अब 24 घंटे पूरी अवेयरनेस है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं