- शंघाई सहयोग संगठन की बैठक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित की गई थी, जिसमें कई विश्व नेता शामिल थे
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के नेता शी जिनपिंग मंच पर उपस्थित थे
- बैठक के दौरान सभी नेताओं की एक ग्रुप फोटो ली गई, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे
शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में थी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, व्लादिमीर पुतिन, चीन के नेता शी जिनपिंग समेत कई दिग्गज मंच पर थे. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरान मंच पर दिखे. सभी नेताओं की एक ग्रुप फोटो भी ली गई, जिसमें पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी मौजूद थे. नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ इस एक तस्वीर में एक ही मंच पर दिखे थे. दोनों के बीच कोई संवाद नहीं हुआ, लेकिन दोनों ही एक मंच पर नजर आए. इस बीच पाकिस्तान के पीएमओ ने इस ग्रुप फोटो से भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर ही हटा दी. पाकिस्तानी पीएमओ ने संपादित तस्वीर शेयर की है और उसे ही एक्स पर अपलोड किया है. इस मामले में पाकिस्तान की दुनिया भर में किरकिरी हुई और एक बेसिक प्रोटोकॉल का भी पालन न करने की आलोचना हुई तो वह पलट भी गया. कुछ देर बाद उसने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें सभी नेता मंच पर दिखाई दिए.
वास्तविक तस्वीर में पीएम नरेंद्र मोदी भी मंच पर दिख रहे हैं. शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी पीएमओ ने खुद को समिट के केंद्र में दिखाने के लिए यह छोटी हरकत की है. इस तस्वीर को ऐसे क्रॉप किया गया कि शहबाज शरीफ ही बीच में दिखें. पाकिस्तानी पीएमओ की ओर से शेयर तस्वीर में शहबाज शरीफ बीच में दिख रहे हैं, जबकि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग जैसे नेता साइड में दिख रहे हैं. वहीं वास्तविक तस्वीर में अंतर है और उस फोटो में सभी देशों के नेता साथ खड़े नजर आते हैं. उसमें शहबाज शरीफ एक साइड में हैं और बीच में नहीं हैं. लेकिन शेखी बघारने के मकसद से पाकिस्तान के पीएमओ ने फोटो को ही एडिट कर दिया.
देखिए वास्तविक तस्वीर.

ऊपर दिख रही वास्तविक तस्वीर से पाकिस्तान के पीएम ऑफिस ने इस तरह से इमेज को क्रॉप किया कि नरेंद्र मोदी उसमें नहीं दिख रहे हैं. मूल तस्वीर में कुल 12 नेता मंच पर दिखते हैं, जबकि पाकिस्तान की ओर से संपादित तस्वीर में 7 ही लीडर हैं. बीच में शहबाज शरीफ को दिखाया गया है, जबकि दोनों ओर तीन-तीन नेता और खड़े दिख रहे हैं. इस तरह पाकिस्तान ने ओछी हरकत करते हुए यह दिखाने की कोशिश की है कि पाकिस्तान को एससीओ समिट में ज्यादा महत्व मिला. वहीं हकीकत यह है कि मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी भी लगातार मौजूद रहे. यही नहीं उन्होंने शहबाज शरीफ को कोई भाव नहीं दिया और दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई.
नीचे देखें- पाकिस्तान की ओर से शेयर की गई संपादित तस्वीर
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif in a group photo with heads of States at the SCO Council of Heads of State Summit in Bishkek, Kyrgyzstan on 1 September 2026. pic.twitter.com/3lsruWHaYV
— Prime Minister's Office (@PakPMO) September 1, 2026
आलोचना के बाद पाकिस्तान के पीएमओ की ओर से एक और तस्वीर शेयर की गई है. इसे फैमिली फोटो के नाम से पाकिस्तान के पीएमओ ने शेयर किया. इस फोटो में पीएम नरेंद्र मोदी कतार में एक तरफ तो वहीं शहबाज शरीफ दूसरी तरफ दिख रहे हैं. दोनों नेताओं के बीच समिट के दौरान किसी भी तरह के संवाद की कोई खबर नहीं मिली है.
देखें- पाकिस्तानी पीएमओ की ओर से बाद में शेयर की गई फोटो
Prime Minister Muhammad Shehbaz Sharif in a family photo with world leaders for the SCO+ meeting at the SCO Council of Heads of State Summit in Bishkek, Kyrgyzstan on 1 September 2026. pic.twitter.com/JNRApoHQr4
— Prime Minister's Office (@PakPMO) September 1, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं