विज्ञापन

भारत के एक नोटिस से क्यों टेंशन में पाकिस्तान? इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जैसलमेर-बीकानेर से जोधपुर बॉर्डर तक बढ़ी हलचल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस बारे में अपने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के दफ्तर को बता दिया है. पाक रक्षा मंत्रालय ने भारत के इस नोटिफिकेशन की समीक्षा के लिए ही जरूरी बैठक बुलाई.

भारत के एक नोटिस से क्यों टेंशन में पाकिस्तान? इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जैसलमेर-बीकानेर से जोधपुर बॉर्डर तक बढ़ी हलचल
भारतीय वायुसेना की एक्टिविटी से खौफ में पाकिस्तान (फाइल फोटो)
  • भारतीय वायुसेना 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक राजस्थान में 17 दिन का युद्धाभ्यास करने जा रही है
  • युद्धाभ्यास के दौरान जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी, जोधपुर सेक्टर में एयरस्पेस रिजर्व किया गया है
  • पाकिस्तान ने भारत के युद्धाभ्यास की जानकारी मिलते ही इमरजेंसी बैठक बुलाई और सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है

भारत के एक कदम से पाकिस्तान इन दिनों काफी डरा हुआ है. वह इतना ज्यादा डर गया है कि इमरजेंसी बैठक बुला ली और सीमा पर निगरानी भी बढ़ा दी है, उसने अपने आंखें और कान पूरी तरह खोल कर रखे हैं, मतलब पूरी तरह अलर्ट मोड पर. आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ है जो पाकिस्तान इतना ज्यादा डर गया है. तो बता दें कि उसकी डर की वजह है भारत का युद्धाभ्यास, जो पश्चिमी राजस्थान में होने जा रहा है.

भारत के युद्धाभ्यास से डरा पाकिस्तान

भारतीय वायुसेना राजस्थान में 17 दिन का युद्धाभ्यास यानी कि मिलिट्री एयर एक्ससाइज करने जा रही है. ये युद्धाभ्यास 21 सितंबर से शुरू होगा और 7 अक्टूबर तक चलेगा.इस दौरान 17 दिनों तक एयरस्पेस भारतीय वायु सेना की ओर से रिजर्व रहेगा. इसी वजह से पाकिस्तान ने सतर्कता बढ़ा दी है. वह एयरस्पेस रिजर्व किए जाने पर बारीकी से नजर रखे हुए है.

IMF ने रिजर्व किया एयरस्पेस

जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायुसेना ने 21 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जैसलमेर-बाड़मेर-फलोदी-जोधपुर सेक्टर में एयरस्पेस को रिजर्व किया है, जो करीब 40 हजार फीट की ऊंचाई तक फैला है. इसका एक हिस्सा इंटरनेशनल बॉर्डर से करीब 20 किमी. की दूरी तक आता है. इसके साथ ही NAL-बीकानेर के पास का एक इलाका भी ब्लॉक कर दिया गया है. इसे लेकर NOTAM जारी किया है.

NOTAM क्या होता है?

NOTAM एक स्टैंडर्ड एविएशन अलर्ट होता है, जिसका इस्तेमाल आम तौर पर मिलिट्री ड्रिल, हथियारों के ट्रायल समेत इसी तरह की दूसरी गतिविधियों के लिए किया जाता है, जिनमें कुछ समय के लिए एयरस्पेस के कुछ हिस्सों पर को रिजर्व करने की जरूरत होती है.

पाकिस्तान ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान ने इस बारे में अपने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज के दफ्तर को बता दिया है. पाक रक्षा मंत्रालय ने भारत के इस नोटिफिकेशन की समीक्षा के लिए ही जरूरी बैठक बुलाई थी. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर भी इस्लामाबाद ने चौकसी बढ़ा दी है. किसी भी संभावित खतरे को भांपने के लिए उनकी सेनाएं भारतीय वायु सेना की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं.

भारतीय वायुसेना ने ऐसे समय में एयरस्पेस रिजर्व किया है, जब वायुसेना की तरफ से ही पश्चिमी भारत में जापान, एक मल्टीनेशनल ड्रिल दो बड़े एयर एक्सरसाइज की तैयारी चल रही है.

ये Video भी देखें :पाकिस्‍तान की शर्मनाक करतूत, SCO समिट की तस्वीर से PM मोदी की फोटो कर दी क्रॉप| TOP NEWS

ये भी पढे़ं-इंड‍ियन आर्मी के ल‍िए छोड़ी MNC की नौकरी, दादा-परदादा और मां-बाप के बाद स्पर्श क्षेत्री भी बना अफसर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Airforce, India Pakistan, Air Exercise, Airspace Of India, Paksitan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com