विज्ञापन

भारतीय सेना के ल‍िए छोड़ी MNC की नौकरी, दादा-परदादा, मां-बाप के बाद स्पर्श छेत्री भी बना अफसर

चौथी पीढ़ी की सैन्य विरासत को आगे बढ़ाते हुए बटालियन अंडर ऑफिसर स्पर्श छेत्री ने शानदार कॉर्पोरेट करियर छोड़ भारतीय सेना को चुना. थापर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट और राष्ट्रीय स्तर के घुड़सवार स्पर्श की सक्‍सेस स्‍टोरी.

भारतीय सेना के ल‍िए छोड़ी MNC की नौकरी, दादा-परदादा, मां-बाप के बाद स्पर्श छेत्री भी बना अफसर
अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) गया में पास‍िंग आउट परेड हुई.
@artrac_ia
  • स्पर्श क्षेत्री चार पीढ़ियों से सैन्य सेवा में समर्पित परिवार से हैं और भारतीय सेना के अधिकारी बने हैं
  • MNC में सीनियर डेटा एनालिस्ट की नौकरी छोड़कर भारतीय सेना में शामिल होने का निर्णय लिया
  • स्पर्श के परदादा ब्रिटिश इंडियन आर्मी में सेवा दे चुके थे, जबकि माता और पिता भी सेना में कार्यरत रहे हैं

Success Story Indian Army:  देश में आज भी कई ऐसे परिवार हैं, जो पीढ़ियों से राष्ट्र सेवा में समर्पित हैं. स्पर्श छेत्री का परिवार उन्हीं में से एक है. अपनी चार पीढ़ियों पुरानी गौरवशाली सैन्य विरासत को आगे बढ़ाते हुए स्पर्श छेत्री भी भारतीय सेना में सैन्य अधिकारी बन गए हैं. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें बटालियन अंडर ऑफिसर जैसे महत्वपूर्ण कैडेट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. भारतीय सेना में शामिल होने के लिए स्पर्श ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर डेटा एनालिस्ट की नौकरी छोड़ दी थी.

चार पीढ़ियों का सैन्य इतिहास

स्पर्श छेत्री के परदादा ने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दी थीं. उनके बाद उनके दादा और पिता ने पैदल सेना में अधिकारियों के रूप में देश की रक्षा की, जबकि उनकी माताजी आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स में कार्यरत रहीं. स्पर्श के लिए देश सेवा बचपन से ही जीवन जीने का एक तरीका रही है. 

Success Story Indian Army Sparsh Chhetri OTA Gaya

स्पर्श छेत्री के परदादा ने ब्रिटिश इंडियन आर्मी में अपनी सेवाएं दी थीं. दादा और पिता ने पैदल सेना में अधिकारियों के रूप में देश की रक्षा की.

लाखों का पैकेज छोड़ चुना देश सेवा का मार्ग

थापर यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में स्नातक करने के बाद स्पर्श को एक शीर्ष बहुराष्ट्रीय कंपनी में सीनियर डेटा एनालिस्ट के पद पर आकर्षक पैकेज वाली नौकरी मिली. एक सफल और आरामदायक कॉर्पोरेट करियर होने के बावजूद, स्पर्श में न तो देश सेवा का जज़्बा कम हुआ और न ही ऑलिव ग्रीन वर्दी पहनने की ललक. आखिरकार उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कॉर्पोरेट क्षेत्र को अलविदा कह दिया. 

बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं स्पर्श

भारतीय सेना के आर्मी ट्रेनिंग कमांड ने सोशल मीडिया पर स्पर्श छेत्री की सफलता की कहानी साझा की है. उन्होंने बताया कि स्पर्श बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. वे राष्ट्रीय स्तर के घुड़सवारी पदक विजेता, जिला स्तर के बैडमिंटन व तैराकी पदक विजेता, एनसीसी के पूर्व अंडर ऑफिसर और एक उत्कृष्ट निशानेबाज  भी रहे हैं.

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) गया में अपने प्रशिक्षण के दौरान स्पर्श ने अपनी असाधारण नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया. उन्होंने सुख-सुविधाओं के बजाय उद्देश्यपूर्ण जीवन को प्राथमिकता दी. अपनी चार पीढ़ियों की विरासत को आगे बढ़ाते हुए स्पर्श छेत्री भारतीय सेना के साहस, चरित्र और अटूट प्रतिबद्धता के मूल्यों को जीवंत कर रहे हैं तथा युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.  

यह भी पढ़ें- वो अग्निवीर जो भारतीय सेना में बना अफसर, T-90 टैंक गनर से OTA तक ऐसे पहुंचे विकास गौतम 

यह भी पढ़ें- Success Story: प‍िता की मौत के बाद पाई-पाई को तरसीं, अब तीनों बहनें सरकारी टीचर

यह भी पढ़ें- LBSNAA अंग्रेजों का होटल कैसे बना IAS-IPS की पाठशाला? 2 बार अचानक हो गया था तबाह

यह भी पढ़ें- CISF जवानों के बच्चों को IAS-IPS बनाएगी दृष्टि आईएएस, विकास दिव्यकीर्ति के साथ हुआ MoU

यह भी पढ़ें-  Amazon इंजीनियर ₹46 लाख का पैकेज छोड़ बना इंड‍ियन आर्मी अफसर, 7 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Indian Army, Jobs, Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com