आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कैंप पर हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने हवाई सीमा का उल्लंघन किया. इस दौरान भारतीय वायुसेना के मिग-21 ने पाक के लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यह जानकारी दी. रवीश कुमार ने बताया कि पाकिस्तान की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम किया गया और हमने उनके एक फाइटर विमान को मार गिराया. हालांकि, इस दौरान हमें एक मिग-21 विमान का नुकसान हुआ. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद हुई भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के बड़गाम में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, मौके से दो शव हुए बरामद
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश के आतंकी कैंपों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद पाकिस्तान और भारत के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है. सीमा पर पाकिस्तानी विमान की हरकतों के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से एहतियात बरतते हुए भारत और पाकिस्तान की सीमा से जुड़े एयरपोर्ट और एयरस्पेस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू, श्रीनगर, लेह और चंडीगढ़ एयर स्पेस को बंद कर दिया गया है और कई उड़ानों को रोक दिया गया है. उधर पाकिस्तान ने भी सीमा से सटे हवाई अड्डों से विमान की आवाजाही बंद कर दी है. इन हवाई अड्डों से कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी संचालित नहीं होंगी.
यह भी पढ़ें: सुरक्षा कारणों से हाई अलर्ट पर कई एयरपोर्ट: जम्मू, श्रीनगर, लेह, चंडीगढ़, अमृतसर के एयर स्पेस बंद
वहीं, जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के एक विमान के बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होने के फौरन बाद और भारत एवं पाकिस्तान की सेना के बीच नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से हो रही गोलाबारी के मद्देनजर श्रीनगर, जम्मू एवं लेह हवाईअड्डों पर व्यावसायिक विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है.
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी ने कहा कि “आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक विमानों की आवाजाही को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. हालांकि अधिकारी ने आपात स्थिति की प्रकृति के बारे में नहीं बताया लेकिन माना जा रहा है कि बुधवार सुबह बडगाम जिले में भारतीय वायु सेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है.
जम्मू और लेह हवाईअड्डों को भी व्यावसायिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है. नियंत्रण रेखा के दोनों तरफ से गोलाबारी बढ़ जाने से सुरक्षाबलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. यह गोलाबारी पाकिस्तानी सेना की ओर से बुधवार तड़के शुरू की गई.
VIDEO : आतंकी संगठन जैश के ठिकाने तबाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं