पाकिस्तान से अब कोई भी चिट्ठी भारत नहीं आ पाएगी. मोदी सरकार ने पाक पर एक और वार किया है, जिसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है. भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाली सभी श्रेणियों की इनबाउंड डाक और पार्सल सेवाओं को फिलहाल के लिए निलंबित करने का बड़ा फैसला लिया है. ये निलंबन हवाई और ज़मीनी दोनों मार्गों से लागू होगा. यानी अब पाकिस्तान से कोई भी चिट्ठी, पार्सल या कोरियर भारत नहीं भेजा जा सकेगा चाहे वो एयर रूट हो या सरफेस रूट से.
पानी में भी घेराबंदी
इससे पहले आज डीजी शिपिंग ऑफ़ इंडिया ने भी बड़ा उठाया, जिसके तहत किसी भी पाकिस्तानी फ्लैग शिप को किसी भी भारतीय पोर्ट पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. कोई भी इंडियन फ्लैग शिप पाकिस्तान के किसी भी बंदरगाह पर नहीं जाएगा. यह आदेश देश के हर पोर्ट को भेज दिया है. भारत सरकार ने आज ही पाकिस्तान से सभी आयात और निर्यात पर भी रोक लगा दी है. भारत ने पाकिस्तान की हर ओर से घेराबंदी कर दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान की ऐसे हो ही घेरा बंदी...
- सिंधु जल समझौत पर रोक
- पाकिस्तानियों की भारत में एंट्री बंद, पाक नागरिकों के वीजा बैन
- पाकिस्तान के सभी विमानों के लिए भारत का एयरस्पेस बंद
- पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों की भारतीय बंदगाहों में 'नो एंट्री'
- अब पाकिस्तान से आने वाली डाक और पार्सल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित
सीमा से सटे गांवों में गोलीबारी
पहलगाम हमले के तार ‘सीमा पार' से जुड़े होने का हवाला देते हुए भारत ने हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प जताया है. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था. 26 सैलानियों की आतंकवादियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी. इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव पैदा हो गया. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान लगातार कई दिनों से सीमा से सटे गांवों में गोलीबारी कर रहा है.
इधर, पहलगाम में आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश की जा रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे के आतंकवादियों और साजिश में शामिल लोगों को उनकी कल्पना से परे दंडित करने की शपथ ली थी. उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों ने न केवल निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया, बल्कि भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया.
ये भी पढ़ें :- उठाएंगे निर्णायक कदम... पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं