पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत का रुख शुरू से ही सख्त रहा है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर इसे लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने कहा कि हम आतंकियों की मदद करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कदम उठाए जाएंगे. पीएम मोदी ने ये बातें शनिवार को हैदराबाद हाउस में अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको से मुलाकात के बाद कही.
पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 38 वर्षों के बाद अंगोला के राष्ट्रपति की भारत यात्रा हो रही है. उनकी इस यात्रा से न केवल भारत-अंगोला संबंधों को नई दिशा और गति मिल रही है बल्कि भारत और अफ्रीकी साझेदारी को भी बल मिल रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान पीएम मोदी ने बीते दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि हम एकमत हैं कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है. हम आतंकवादियों और उनके मददगारों के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में समर्थन देने के लिए अंगोला का धन्यवाद करते हैं.
भारत ने पाकिस्तान से बंद किया व्यापार
आपको बता दें कि पीएम मोदी की इस टिप्पणी से कुछ घंटे पहले ही वाणिज्य मंत्रालय ने ये ऐलान किया कि भारत, पाकिस्तान से अब कोई आयात-निर्यात नहीं करेगा. पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत पहले डायरेक्ट ट्रेड को बंद किया था. लेकिन अब सरकार ने सभी तरह के इनडायरेक्ट ट्रेड को भी बंद करने का फैसला किया है. भारत सरकार का यह फैसला पाकिस्तान के लिए एक बड़े झटके की तरह है. वाणिज्य मंत्रालय अब उन उत्पादों की सूची भी तैयार कर रहा है जिसे अब भारत से आयात-निर्यात नहीं किया जाएगा.
वाणिज्य मंत्रालय ने इस आदेश को लेकर एक नोटिफिकेश भी जारी किया है. इस नोटिफिकेशन के अनुसार भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात-निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. भारत ने पहलगाम हमले के बाद वाघा-अटारी क्रॉसिंग को पहले ही बंद कर दिया था. ये वही एकमात्र रास्ता था जिससे दोनों देशों के बीच कारोबार होता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं