- वित्त मंत्री रह चुके हैं पी चिदंबरम
- तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि
- दालों के दाम भी छू रहे आसमान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) ने COVID-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में केंद्र सरकार (Centre Govt) द्वारा "अतिरिक्त कराधान" कहे जाने की आलोचना की है. उन्होंने करों और उपकर से जुड़े कुछ समाधानों पर हल सुझाया, लेकिन साथ ही चेतावनी देते हुए कहा, 'अगर मैं अस्वीकार्य हूं तो मेरी सलाह मत मांगो. मैं सलाह देता हूं, इसे मत लो. अपने स्वयं के अर्थशास्त्रियों की सलाह लें और देखें कि क्या होता है.'
पी चिदंबरम ने NDTV से बातचीत में कहा, 'ईंधन की कीमतों में वृद्धि बाहरी कारकों के कारण नहीं बल्कि स्थानीय करों की अधिकता के कारण हुई है. केंद्रीय शुल्क राज्य उत्पाद शुल्क से अधिक है.'
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
उन्होंने आगे कहा कि थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति जून में मामूली रूप से कम हुई क्योंकि कच्चे तेल और खाद्य पदार्थों की कीमतों में कुछ नरमी देखी गई, लेकिन जून में लगातार तीसरे महीने महंगाई दहाई अंक में बनी हुई थी. दाल, परिवहन, ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों से महंगाई बढ़ रही है. तो कस्टम ड्यूटी भी है.
पूर्व वित्त मंत्री ने बताया कि इस स्थिति में वह क्या करते. उन्होंने कहा, 'मैं उपकर कम करूंगा. देखिए, उपकर इस सरकार की स्थायी विशेषता बन गया है. पॉम ऑयल और दालों जैसी आवश्यक वस्तुओं पर आयात शुल्क कम किया जाना चाहिए. कई सामानों पर GST को कम किया जाना चाहिए.'
चिदंबरम ने इस बात को भी स्वीकार किया कि UPA के समय भी महंगाई बढ़ी हुई थी लेकिन उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने इसपर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया था. उन्होंने कहा कि यह सही समय है कि ईंधन को GST के दायरे में लाया जाए. उन्होंने कहा, 'सभी उत्पादों को अंततः जीएसटी के अंतर्गत आना चाहिए, लेकिन भरोसे की पूरी कमी को देखते हुए राज्यों को केंद्र पर विश्वास नहीं है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने माना है कि राज्यों का जीएसटी बकाया है, जिसका भुगतान करने की जरूरत है.'
VIDEO: भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के कारण यस बैंक की स्थिति चरमराई : चिदंबरम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं