भारत और चीन के बीच लद्दाख में LAC पर विवाद (India China Standoff) के बीच कांग्रेस (Congress) ने एक बार फिर सरकार को घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Sinhg) के बयान को खोखली बयानबाजी बताते हुए आरोप लगाया कि चीन अभी भी वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के भारतीय क्षेत्र में 1.5 किलोमीटर अंदर तक चीनी सैनिक मौजूद हैं. कांग्रेस लगातार भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना रही है.
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को ट्वीट में लिखा, "भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने आकलन किया है कि चीनी सैनिक अभी भी 1.5 कि.मी. तक LAC के भारतीय क्षेत्र में (भारत की धारणा के अनुसार) हैं. मई में, चीनी सैनिकों ने LAC के हमारी तरफ 5 किलोमीटर तक घुसपैठ किया था. "
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने आकलन किया है कि चीनी सैनिक अभी भी 1.5 कि.मी. तक LAC के भारतीय क्षेत्र में (भारत की धारणा के अनुसार) हैं।
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) July 18, 2020
मई में, चीनी सैनिकों ने LAC के हमारी तरफ 5 किलोमीटर तक घुसपैठ किया था।
उन्होंने आगे कहा "किसी ने भी भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ नहीं की थी और कोई भी भारतीय क्षेत्र के अंदर नहीं है" की सभी बातें खाली बयानबाजी थीं. रक्षा मंत्री का यह बयान कि "कोई भी भारत के क्षेत्र का एक इंच भी नहीं छू सकता है" सिर्फ बयानबाजी है. चिदंबरम ने आगे लिखा- "जब तक सरकार वास्तविकता को स्वीकार नहीं करती है, तब तक यथास्थिति एक दुर्ग्राह्म लक्ष्य होगा."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं