विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2019

महिला को था अवैध संबंधों का शक, रात में सो रहे पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट

महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट उस वक्त काटा, जब वह रात में सो रहा था.युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है, अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Also Read in
महिला को था अवैध संबंधों का शक, रात में सो रहे पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर.
  • पति के अवैध संबंधों का था शक
  • युवक का अस्पताल में चल रहा है इलाज
  • पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
भुवनेश्वर:

ओडिशा (Odisha) में एक महिला ने अवैध संबंधों के शक में अपने पति का ही गुप्तांग (Genitals) काट डाला. युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है, अभी उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना भुवनेश्वर से 524 किलोमीटर दूर नबरंगपुर जिले के गांव में रविवार की है. महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट उस वक्त काटा, जब वह रात में सो रहा था. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'महिला को अपने पति के अवैध संबंध होने का शक था, जिसकी वजह से धारदार चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला.' 

युवक दर्द में जब चिल्लाने लगा तो पड़ोसी आवाज सुनकर वहां पहुंचे और उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में ले लिया. युवक तमिलनाडु में काम करता था, वह तीन महीने पहले ही घर आया था.

ओडिशाः सो रहा था ब्वॉयफ्रेंड , विवाहित महिला ने अचानक काट दिया प्राइवेट पार्ट

ओडिशा में इससे पहले भी एक ऐसी ही वारदात सामने आई थी, जहां एक विवाहित महिला ने सोते समय अपने ब्वॉयफ्रेंड का गुप्तांग काट डाला था. महिला के युवक के साथ विवाहेत्तर संबंध थे. घटना ओडिशा के क्योंझर जिले की थी. आरोपी महिला ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि तीखी बहस के बाद उसने घटना को अंजाम दिया था. बताया गया था कि पीड़ित राजेंद्र नायक चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था. वह काफी समय से विवाहित महिला के साथ रिश्ते में था. वह अक्सर महिला के घर जाता था. नायक जब भी चेन्नई से लौटता था वह कोंझर आने पर महिला के घर जाता था. वारदात वाले दिन भी वह महिला के घर गया था, जहां दोनों के बीच बहस हो गई. इस बीच नायक ने कुछ ऐसी बात कह दी कि महिला भड़क गई और उसने धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट काट दिया. 

(इनपुट- एएनआई)

यूपी में प्रेमिका से मिलने घर में घुसा था प्रेमी, लड़की के घरवालों ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

VIDEO- मोबाइल चोरी के शक में दो नाबालिगों समेत चार के गुप्तांगों में भर दिया पेट्रोल

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Woman Chops Off Husband Genitals, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com