आर्यन खान (Aryan Khan) मामले में एनसीबी की जांच को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं. इस केस के बाद एजेंसी ने अपना चरित्र बदलना शुरू कर दिया है यानी अब एजेंसी बड़े ड्रग्स तस्कर और माफिया गिरोहों को पकड़ने पर ही जोर देगी. इसी क्रम में एनसीबी ने भारत में सक्रिय एक विदेशी कार्टेल से 7 किलो कोकीन बरामद किया है. हमारे सहयोगी सुनील सिंह ने इसे लेकर एनसीबी के साउथ वेस्ट रीजन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल ज्ञानेश्वर सिंह से ख़ास बातचीत की. बातचीत में उन्होंने कहा कि एनसीबी एक स्पेशल एजेंसी है. जिसके पास सीमित संख्या में लोग और रिसोर्स हैं. ऐसे में हमारे पास मैंडेट की स्पष्टता जरूरी है.
हमारा फोकस बड़े माफिया, इंटरनेशनल नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करने पर रहेगी. हमारे पास इतने संसाधन नहीं है कि हम छोटे स्तर पर कार्रवाई करेंगे. इसके लिए पुलिस है वो कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में हमनें एनसीबी को .एनसीबी को एक डेटा बेस और तकनीकी आधारित एजेंसी बनाने का संकल्प लिया है. एनसीबी एनडीपीएस अपराधियों का एक डेटा बेस तैयार कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह पूछे जाने पर कि क्या एनसीबी पिछले कुछ सालों में अपनी राह से भटक गया था के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है लेकिन हमें अपनी प्रायोरिटी को ध्यान में रखना होगा. मुझे लगता है कि हम सही दिशा में काम कर रहे हैं. आर्यन खान मामले पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के अंश को मीडिया के साथ साझा करना सही नहीं है. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि रिपोर्ट अथॉरिटी को सौंप दी गयी है.
ये भी पढे़ं-
आर्यन खान केस में रिपोर्ट NCB के दिल्ली ऑफिस भेजी गई, कुछ अफसरों की भूमिका पर सवाल
आर्यन खान केस के सबक : साख पर लगे 'दाग' के बाद क्या काम का तरीका बदलेगी NCB!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं