सरकार ने विदेशी नागरिकों के लिए भारत यात्रा के दौरान मोबाइल कनेक्शन को लेकर नियमों में ढील दी है. इसके लिए स्थानीय नंबर पर एकबारगी पासवर्ड भेजने के प्रावधान को वैकल्पिक बनाया गया है.
दूरसंचार विभाग ने 31 जुलाई को एक आदेश में कहा कि भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसका कारण वे वैकल्पिक नंबर उपलब्ध नहीं करा पाते. इसका उपयोग मौजूदा डिजिटल केवाईसी (डी-केवाईसी) प्रक्रिया के तहत हस्ताक्षर के रूप में ओटीपी प्रदान करने के लिए किया जा रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दूरसंचार विभाग ने कहा, ‘‘...भारत आने वाले विदेशी नागरिकों को मोबाइल कनेक्शन जारी करने के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर ग्राहक के हस्ताक्षर प्राप्त करने की आवश्यकता को अनिवार्य नहीं बनाने का निर्णय किया गया है.''
आदेश में कहा गया है कि यदि वैकल्पिक नंबर पर ओटीपी भेजना संभव नहीं है, तो दूरसंचार परिचालक विदेशी नागरिकों के ई-मेल पर ओटीपी भेज सकता है. दूरसंचार विभाग ने कहा कि छूट केवल भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए होगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं