लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के विपक्षी दलों के ऐलान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष का रवैया गैर जिम्मेदार और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है मुख्यमंत्री योगी ने अपने बयान का एक वीडियो ट्विटर पर साझा करते हुए कहा कि "स्वतंत्र भारत के इतिहास में 28 मई की तारीख एक गौरवशाली तिथि के रूप में दर्ज होने जा रही है, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) द्वारा भारत के लोकतंत्र की प्रतीक नई संसद भारतवासियों को भेंट की जाएगी."
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को गौरवशाली बनाने की बजाय कांग्रेस समेत विपक्षी दलों द्वारा जिस प्रकार की बयानबाजी हो रही है, वह अत्यंत दुखद और लोकतंत्र को कमजोर करने वाली है. भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसपर पूरा देश और दुनिया गर्व महसूस करती है. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ का बयान एक दिन बाद आया जब विपक्षी दलों ने मोदी द्वारा नये संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के अपने फैसले की घोषणा की.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री इस तरह का उद्घाटन करने जा रहे हैं, इससे पहले प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने संसद एनेक्सी का उद्घाटन किया था और राजीव गांधी ने संसद पुस्तकालय की नींव रखी थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने बयानों से गौरवशाली क्षण को कुत्सित करने का जो प्रयास कर रहा है, मुझे लगता है कि देश इस प्रकार की बातों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा. नया संसद भवन आज की जरूरत है और अगले 100 साल के मद्देनजर इसे बनाया गया है.
मुख्यमंत्री ने सभी से इस उद्घाटन समारोह का साक्षी बनने की अपील की और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को संसद के नये भवन का उद्घाटन करेंगे. कांग्रेस ने संसद के नये भवन के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘एक व्यक्ति के अहंकार और खुद के प्रचार की आकांक्षा'' ने देश की प्रथम जनजातीय महिला राष्ट्रपति को इस भवन का उद्घाटन करने के संवैधानिक विशेषाधिकार से वंचित कर दिया है. कांग्रेस की इस टिप्पणी से एक दिन पहले ही 19 विपक्षी दलों ने मोदी द्वारा संसद के नये भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने का ऐलान किया.
ये भी पढ़ें:-
INS Vikrant पर पहली बार तेजस की सफल लैंडिंग, भारत के लिए बड़ी कामयाबी
INS विक्रांत पर लैंड करते हुए LCA तेजस की गति सिर्फ 2.5 सेकंड में कैसे हुई 240 kmph से 0 kmph
INS Vikrant ने विदेश के पहले पीएम-ऑस्ट्रेलिया के एंथोनी अल्बनीज का किया स्वागत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं