देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान तेजस के नौसेना के लिए तैयार संस्करण के एक विमान को सोमवार को स्वदेशी विमान वाहक युद्ध पोत आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया और वहां से उसने उड़ान भरी. रक्षा मंत्रालय ने इसे आत्मनिर्भर भारत के सामूहिक सपने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है. भारत में निर्मित पहले विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर मिग 29के को भी पहली बार उतारा गया है. नौसेना प्रमुख ने इस अभियान में लगी पूरी टीम को बधाई दी है.
आईएनएस विक्रांत देश में बना पहला विशाल विमान वाहक युद्ध पोत है और यह जटिल प्रणालियों से लैस है. इसका डिजाइन भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने किया है और इसका निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में किया गया है. यह अभी परीक्षण के दौर से गुजर रहा है इसे पहली बार 04 अगस्त 2021 को समुद्र में परीक्षण के लिए उतारा गया था.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे भारतीय नौसेना में 02 सितंबर 2022 को शामिल किया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस पर स्थिर पंख वाले और रॉटरी (घूमने वाले) पंखों के विमानों को उतारने और उड़ाने का गहन परीक्षण किया जा रहा है. यह अभियान इसे पूरी तरह से युद्ध की स्थिति के लिए तैयार करने का उपक्रम है. बयान में कहा गया है कि 'उड़ान के परीक्षणों के क्रम में भारतीय नौसेना के परीक्षण पायलटों ने 06 फरवरी 2023 को आईएनएस विक्रांत पर एलसीए (नौसेना) और मिग 29के को उतारा.
बयान में कहा गया है कि 'एलसीए नौसेना को आईएनएस विक्रांत पर उतारा जाना स्वदेशी विमान वाहक पोत के साथ स्वदेशी लड़ाकू विमान का डिजाइन तैयार करने , उसके विकास , निर्माण और परिचालन में आत्मनिर्भरता का प्रदर्शन है.रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आईएनएस विक्रांत पर मिग 29के का उतारा जाना भी एक बड़ी उपलब्धि है यह दर्शाता है कि इस विमान के परिचालन को भी इस स्वदेशी विमान वाहक पोत के साथ समन्वित कर दिया गया है. इससे भारतीय नौसेना की क्षमता और बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें : महाराष्ट्र पुलिस को ‘आतंकवादियों' को खास समुदाय का बताने वाले मॉक ड्रिल करने से रोका गया
ये भी पढ़ें : 136 साल के इतिहास में पहली बार भारतीय-अमेरिकी महिला हार्वर्ड लॉ रिव्यू की होंगी प्रमुख
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं