विज्ञापन

ईरान पर हमले से पहले PM मोदी के इजरायल दौरे पर विपक्ष उठा रहा सवाल, सरकार ने संसद में बताया- कब तय हुआ विजिट

PM मोदी के इजरायल दौरे पर उठ रहे सवालों का अब सरकार ने संसद में जवाब दिया है. टीएमसी सांसद माला राय द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि पीएम मोदी का 25-26 फरवरी का इजरायल दौरा जनवरी 2026 में तय हो गया था.  

ईरान पर हमले से पहले PM मोदी के इजरायल दौरे पर विपक्ष उठा रहा सवाल, सरकार ने संसद में बताया- कब तय हुआ विजिट
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ पीएम मोदी.
  • 25-26 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर गए थे. इस दौरे की तारीख जनवरी के शुरुआत में ही तय हो गई थी.
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के ठीक एक दिन बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला किया था.
  • TMC सांसद के सवालों के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि नेतन्याहू की भारत यात्रा न तो तय हुई थी न रद्द.
नई दिल्ली:

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए गए हमले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर गए थे. भारत में कई विपक्षी दल पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को तब हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर कई जगहों पर भीषण हवाई हमला किया था. अमेरिका-इजरायल के इस हमले के जवाब में ईरान ने भी पटलवार शुरू किया, जो अब तक चल रहा है. इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले से ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी इजरायल का दो दिनों का दौरा पूरा कर भारत लौटे थे. पीएम मोदी के इजरायल दौरे के तुरंत बाद ईरान पर किए गए इस हमले को लेकर विपक्षी दल कई सवाल उठा रहे हैं. 

PM मोदी के इजरायल दौरे पर उठ रहे सवालों का अब सरकार ने संसद में जवाब दिया है. टीएमसी सांसद माला राय द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सरकार ने बताया कि पीएम मोदी का 25-26 फरवरी का इजरायल दौरा जनवरी 2026 में तय हो गया था.  

दरअसल TMC सांसद ने तीन सवाल पूछे थे.  

  1. क्या यह सच है कि इजरायली प्रधानमंत्री की भारत यात्रा सुरक्षा कारणों से रद्द कर दी गई थी? यदि हां, तो इसका विवरण दें.
  2. भारत और इजरायल के प्रधानमंत्रियों की हालिया यात्रा की तारीख कब तय की गई थी
  3. इस यात्रा के उद्देश्य का विवरण दें?

TMC सांसद के सवालों का जवाब विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने दिया. अपने जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा न तो निर्धारित की गई और न ही रद्द की गई.

पीएम मोदी के इजरायल दौरे से जुड़े सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25-26 फरवरी, 2026 को इजरायल की राजकीय यात्रा की. यह यात्रा जनवरी 2026 की शुरुआत में तय की गई थी.

विदेश राज्य मंत्री ने आगे बताया कि पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान, दोनों नेताओं ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, उद्यमिता, रक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था और जन-समुदाय आदान-प्रदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की.

नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को "शांति, नवाचार और समृद्धि के लिए विशेष रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक उन्नत करने का निर्णय लिया. यात्रा के दौरान, 16 समझौतों/समझौता ज्ञापनों/प्रोटोकॉल का आदान-प्रदान भी हुआ.

यह भी पढ़ें - इजरायल में भी चलेगा UPI, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जल्द... नेतन्याहू की मौजूदगी में बोले PM मोदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Israel Visit, Pm Modi Israel Visit 2026, Pm Modi Israel Visit Deals, Benjamin Netanyahu, Iran Israel Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com