25-26 फरवरी को PM नरेंद्र मोदी इजरायल के दौरे पर गए थे. इस दौरे की तारीख जनवरी के शुरुआत में ही तय हो गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे के ठीक एक दिन बाद अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमला किया था. TMC सांसद के सवालों के जवाब में विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि नेतन्याहू की भारत यात्रा न तो तय हुई थी न रद्द.