विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर जारी, महज चार दिन में घुटने टेक दिए थे, ऐसा जख्म देंगे.. पाक को भारत का सख्त संदेश

Operation Sindoor: लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी पल जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है. अगर दुश्मन हमें आसमान, जमीन और समुद्र के रास्ते कहीं से भी नुकसान पहुंचता है तो हम जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

ऑपरेशन सिंदूर जारी, महज चार दिन में घुटने टेक दिए थे, ऐसा जख्म देंगे.. पाक को भारत का सख्त संदेश
भारत की पाकिस्तान को चेतावनी.
  • भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी है कि ऑपरेशन सिंदूर-2 अब शुरू हो चुका है
  • लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने बताया कि इस बार का ऑपरेशन पहले से बड़ा और व्यापक स्तर पर चल रहा है
  • उन्होंने कहा कि दुश्मन आसमान, जमीन, समुद्र के रास्ते कहीं से भी नुकसान पहुंचता है तो हम जवाब के लिए तैयार हैं.
नई दिल्ली:

भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है. पाक को साफ-साफ बता दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. 2 कोर के जीओसी और सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने तीन दिन पहले कहा कि ऑपरेशन सिंदूर-2 जारी है. पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेना ने पाकिस्तान को सिर्फ एक छोटा सा नमूना दिया था. महज चार दिनों के भीतर पाक घुटने टेकने पर मजबूर हो गया था. उसने हमारे डीजीएमओ से संपर्क कर संघर्ष खत्म करने की गुहार लगाई थी. इस बार का ऑपरेशन तो पहले की तुलना में और भी बड़ा है. 

ये भी पढ़ें- कौन हैं भारतीय अधिकारी अनुपमा सिंह, जिन्होंने UN में कंगाल पाकिस्तान की लगा दी क्लास

पाक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर-2 जारी

पाकिस्तान को उन्होंने साफ-साफ लब्जों में चेतावनी देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर 2 जारी है. इस बार का ऑपरेशन पहले की तुलना में कहीं ज्यादा बड़ा है. तैयारियां भी पहले से ज्यादा बड़े स्तर पर की गई हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि वे ऑपरेशन की रणनीति का खुलासा नहीं कर सकते क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि दुश्मन कितना नुकसान पहुंचा रहा है. उसी हिसाब से जवाब दिया जाएगा.  

सेना जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार

लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर ने कहा कि भारतीय सेना किसी भी पल जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार है. अगर दुश्मन हमें आसमान, जमीन और समुद्र के रास्ते कहीं से भी नुकसान पहुंचता है तो हम जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उन्होंने कहा कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तो पाकिस्तान को सिर्फ नमूना ही दिखाया गया था. पाक को घुटने पर आने में सिर्फ 4 दिन लगे थे. अभी भी वक्त है वह संभल जाए क्यों कि ऑपरेशन सिंदूर-2 जारी है. 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकी कैपों को बनाया था निशाना

बता दें कि पहलगाम अटैक के बाद मई 2025 में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकियों और उनके कैंपों को निशाना बनाया था. आसमान से लेकर जमीन तक जमकर हमले किए गए थे. उस दौरान पाकिस्तानी सेना घुटने पर आ गई थी. अब एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर 2 जारी है. मतलब यह कि दुश्मन को एक बार फिर से खौफ खाने की जरूरत है.
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation Sindoor, Operation Sindoor Against Pakistan, India Attack On Pakistan, Lt Gen Rajesh Pushkar, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com