विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में होगा बड़ा हवाई युद्धाभ्यास, भारत भी लेगा हिस्सा

पिच ब्लैक, ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना (RAAF) का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है. यह तीन सप्ताह तक चलता है और दुनिया के सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है.

ऑस्ट्रेलिया में होगा बड़ा हवाई युद्धाभ्यास, भारत भी लेगा हिस्सा

भारत 20 जुलाई से 7 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास पिच ब्लैक 2026 में हिस्सा लेगा. यह अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के डार्विन,टिंडल और एम्बरली एयरबेस पर होगा. इस दौरान 19 देशों के 100 से अधिक सैन्य विमान जटिल और वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में प्रशिक्षण लेंगे.

दुनिया के सबसे बड़े हवाई अभ्यासों में एक

पिच ब्लैक, ऑस्ट्रेलियाई वायुसेना (RAAF) का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है. यह तीन सप्ताह तक चलता है और दुनिया के सबसे बड़े सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्रों में आयोजित किया जाता है. इसका मकसद देशों के बीच तालमेल बढ़ाना और संयुक्त अभियान चलाने की क्षमता को मजबूत करना है. 

कौन-कौन से देश ले रहे हैं हिस्सा

इस अभ्यास में ब्रुनेई, कनाडा, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, थाईलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल होंगे। इन देशों की वायु सेनाएं अपने विमान और सैन्य कर्मियों के साथ अभ्यास में भाग लेंगी.

आम लोगों के लिए भी कार्यक्रम

अभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलिया दो सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित करेगा. पहला कार्यक्रम 23 जुलाई को मिंडिल बीच फ्लाइंग डिस्प्ले होगा. इसके बाद 1 अगस्त को RAAF डार्विन ओपन डे आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में लोग विभिन्न देशों के सैन्य विमान और उपकरण करीब से देख सकेंगे.

क्षेत्रीय सुरक्षा को मिलेगा बल

पिच ब्लैक 2026 के कमांडर एयर कमोडोर मैट मैककॉर्मैक ने कहा कि यह अभ्यास मित्र देशों और साझेदारों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा.उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रशिक्षण से देशों की एक साथ काम करने की क्षमता बढ़ती है और क्षेत्रीय स्थिरता तथा सुरक्षा बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता भी मजबूत होती है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Austraila, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com