विज्ञापन

बडगाम एनकाउंटर में मारा गया लश्कर आतंकी यासिर, J&K पुलिस ने की पुष्टि

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि बडगाम के अशदार गली इलाके में चलाए गए'ऑपरेशन अशदार' के दौरान मारा गया आतंकवादी यासिर था, जो लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक पाकिस्तानी नागरिक था.

बडगाम एनकाउंटर में मारा गया लश्कर आतंकी यासिर, J&K पुलिस ने की पुष्टि

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुष्टि की है कि बडगाम में 'ऑपरेशन अशदार' के दौरान मारे गए आतंकवादी की पहचान यासिर के तौर पर हुई है. वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा पाकिस्तानी नागरिक था. सुरक्षा बलों ने उसे मार गिराने को एक बड़ी कामयाबी बताया है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में ऑपरेशन 'अशदार' के दौरान शुक्रवार को एक आतंकवादी मारा गया. इलाके में तलाशी अभियान जारी है. सेना ने बताया कि शुक्रवार को सेंट्रल कश्मीर के बडगाम जिले के अशदार गली इलाके में चल रहे ऑपरेशन के दूसरे दिन एक आतंकवादी मारा गया.

शुक्रवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में सेना की बादामी बाग स्थित चिनार कोर ने कहा था कि ऑपरेशन 'अशदार', बडगाम. खास खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और श्रीनगर के सीआरपीएफ ने बडगाम के अशदार गली इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया."

सेना ने बयान जारी कर कहा, "सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे जबरदस्त गोलीबारी हुई. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया. एक एके राइफल व युद्ध से जुड़े अन्य सामान बरामद किया गया." 

बडगाम जिले में पहले भी बड़े आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाए जा चुके हैं, जिनमें जनवरी 2023 में चरार-ए-शरीफ (जिनपंचाल/हपतनार) और रेडबुग (मगाम) इलाके में चलाए गए अभियान शामिल हैं, जिनमें एक संक्षिप्त मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो आतंकवादी मारे गए थे.

ये भी पढ़ें : कैंसर से मैं मरी नहीं... मैंने 5 साल में पति-बच्चे, सास-ससुर को जाना, सोसायटी-ऑफिस को लेकर नजरिया बदला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Budgam Encounter, Yasir Ahmad, Lashkar E Taiba, Jammu Kashmir Encounter, Anti Terror Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com